फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   president of india visit mussoorie.

मसूरी में भावी अधिकारियों से मिले राष्ट्रपति

Fri, 12 Dec 2014 04:34 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 12 Dec 2014 04:34 PM IST
विज्ञापन
president of india visit mussoorie.

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शुक्रवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में भावी अधिकारियों से मिले।

विज्ञापन


चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा
सुबह 11:15 बजे राष्ट्रपति ने अकादमी में आईएएस अधिकारियों को संबोधित किया। उनकी सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहा। गुरुवार को आयुक्त गढ़वाल मंडल एनएस नपच्याल और एडीजी राम सिंह मीणा समेत आला अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए अकादमी परिसर के आसपास की दुकानें बंद रहीं। आयुक्त गढ़वाल मंडल एनएस नपच्याल और राम सिंह मीणा ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसूरी-देहरादून मार्ग, लाइब्रेरी से अकादमी तक सड़क की जगह-जगह मरम्मत की गई।

प्लेन में ही लंच करेंगे प्रणब दा
बताया गया कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी इस बार दून में लंच नहीं किया। एलबीएस अकादमी के कार्यक्रम के बाद दून और दिल्ली के रास्ते में लंच किया। पिछले साल प्रणब दा पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में आए थे तो मांसाहारी डिश भी तैयार की गई थी। लेकिन उन्होंने बहुत सादा खाना ही लिया था।


उनकी डिश में नमक, मिर्च बहुत कम रहता है। उनकी डिश स्पाइसी नहीं होती है। वह तली-भुनी चीजें, सी फूड्स और झींगा नहीं लेते हैं।

अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति भवन से महामहिम के लिए कोई खास मीनू नहीं आया। कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति सीधे दिल्ली चले गए।

राष्ट्रपति सुरक्षा में जुटा पुलिस अमला

पुलिस दूसरे कामकाज छोड़कर गुरुवार राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों में जुटी रही। शुक्रवार को भी यहीं स्थिति रही। सुबह से लेकर राष्ट्रपति की वापसी तक पुलिस सड़कों पर रही।

शहर के थाना प्रभारियों और पुलिस बल की ड्यूटी सुरक्षा चक्र में लगाई गई। ऐसे में थानों में फोर्स की कमी के साथ विवेचना और शिकायतों के निस्तारण की कार्रवाई प्रभावित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed