फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   preparation start for narendra modi rally

नरेंद्र मोदी बनेंगे जनता के लिए 'परेशानी'

Tue, 10 Dec 2013 10:28 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 10 Dec 2013 10:28 AM IST
विज्ञापन
preparation start for narendra modi rally

15 दिसंबर को नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों के लिए परेड ग्राउंड मंगलवार को पुलिस के हवाले हो जाएगा। पुलिसकर्मियों की तैनाती के बाद पूरा मैदान सील कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
सोमवार को गढ़वाल रेंज कार्यालय में डीआईजी अमित सिन्हा ने रैली की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। सिन्हा ने 15 दिसंबर को परेड ग्राउंड की ओर जाने वाले विक्रमों का रूट पहले से तय करने के लिए कहा। परेड ग्राउंड के पास रैली के दिन कोई दुकान नहीं खुलेगी।
विज्ञापन


पढ़ें, दलाई लामा की सुरक्षा में थे इनके पूर्वज
विज्ञापन
विज्ञापन


तिब्बती मार्केट बंद रहेगा, संडे मार्केट भी नहीं लगेगा। इसके अलावा परेड ग्राउंड के पास धरने पर बैठे विभिन्न संगठनों को भी हटाने की तैयारी की जा रही है। डीआईजी ने रूट प्लान जल्द जारी करने का निर्देश भी दिया।

बैठक में डीएम बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि ऋषिकेश से आने वाली बसों की पार्किंग रेसकोर्स, छोटे वाहनों की रेंजर्स ग्राउंड, चकराता से आने वाले बड़े वाहनों की केवी हाथीबड़कला, छोटे वाहनों की गांधी पार्क के पास एमडीडीए पार्किंग और रायपुर से आने वाले वाहनों की डालनवाला पुलिस चौकी के पास पार्किंग करवाई जाए।


पढ़ें, आपदा के जख्म भरेगी इन पौधों की महक

बैठक में एसएसपी केवल खुराना, सीडीओ ज्योति नीरज खैरवाल, एडीएम हरक सिंह रावत, सिटी मजिस्ट्रेट जीसी गुणवंत, एसपी देहात मणिकांत मिश्र, सीओ मसूरी जया बलूनी, लोक निर्माण विभाग, पुलिस व एलआईयू के अधिकारी शामिल रहे।

पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

15 दिसंबर को आईएमए की पासिंग आउट परेड (पीओपी) और मोदी की रैली के मद्देनजर पुलिस शहर में लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। शहर की सीमाओं पर भी चौकसी बरती जा रही है।

पढ़ें, विदेशी होकर निभा रहे भारतीय होने का कर्तव्य

सोमवार को पुलिस ने होटल, धर्मशालाओं, आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले बाजारों में चेकिंग कर लोगों का सत्यापन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed