{"_id":"ab5ea707589387a389ea7ad76dd3c4b8","slug":"power-battle-in-government-teacher-s-union-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'एकता' को लेकर बिखरी शिक्षक संघ की एकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'एकता' को लेकर बिखरी शिक्षक संघ की एकता
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 09 Sep 2015 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय शिक्षक संघ में घमासान नहीं थम रहा। प्रांतीय महामंत्री ने एक दिन पहले जिसे संगठन का कोषाध्यक्ष बनाया, प्रांतीय अध्यक्ष ने उसे कोषाध्यक्ष मानने से इनकार कर दिया। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष करनैल सिंह ने कहा कि महामंत्री को इसका अधिकार नहीं है। उनकी सहमति के बगैर न तो किसी को बहाल न ही पद से हटाया जा सकता है।
विज्ञापन
राजकीय शिक्षक संघ के चुनाव की तिथि नजदीक आते ही संगठन पदाधिकारियों के बीच गुटबाजी तेज हो गई। प्रांतीय महामंत्री रेनू शर्मा ने सोमवार को संगठन से निलंबित एकता रस्तोगी की प्रांतीय कोषाध्यक्ष के पद पर बहाली की थी।
विज्ञापन
एकता के निलंबन को बताया गलत
रेनू का कहना है कि पूर्व में एकता का निलंबन गलत तरीके से किया गया था। आय-व्यय की जानकारी मांगने पर उन्हें पद से हटाया गया।
वहीं प्रांतीय अध्यक्ष करनैल सिंह इससे नाराज हैं, प्रांतीय अध्यक्ष का कहना है कि प्रांतीय महामंत्री संगठन के संविधान के खिलाफ काम कर रही है, एकता की बहाली पर यदि उन्होंने माफी न मांगी तो प्रांतीय महामंत्री को भी संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
इनका है कहना
संगठन में अध्यक्ष की अनुमति के बगैर एकता की बहाली सरासर गलत है। अंजू श्रीवास्तव ही संगठन की कोषाध्यक्ष हैं।
-करनैल सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ
प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व महामंत्री ने एकता को गलत तरीके से निलंबित किया है। अध्यक्ष उन्हें नहीं हटा सकते।
-रेनू शर्मा, प्रांतीय महामंत्री