{"_id":"f7edd6099173507606ba35983373745f","slug":"pooja-garg-top-uttarakhand-in-chartered-accountant","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी ने लिखी इबारत बनी सीए नंबर-1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी ने लिखी इबारत बनी सीए नंबर-1
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 16 Jan 2014 10:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून की बेटी ने बेहद कठिन मानी जाने वाली चार्टर्ड एकाउंटेंट परीक्षा में उत्तराखंड टॉप कर मिसाल कायम की है।
विज्ञापन
पास होने वाले महज 14 में पूजा शामिल
सीए के फाइनल रिजल्ट देने वाले 236 युवाओं में से पास होने वाले महज 14 में पूजा शामिल हैं। यह कामयाबी पूजा ने महज 22 वर्ष की उम्र में हासिल की है। भंडारी बाग निवासी पूजा के पिता सुभाष गर्ग कंफेक्शनरी की छोटी सी दुकान चलाते हैं।
पढ़ें, 17 को होगा बहुगुणा को सबसे ज्यादा 'खतरा'
विज्ञापन
पूजा ने बताया कि दसवीं के बाद ही उन्होंने सीए बनने का फैसला कर लिया था। 12वीं तक एसजीआरआर बिंदाल में पढ़ाई के बाद पूजा ने डीएवी कॉलेज से बीकॉम किया।
वर्ष 2009 में सीए प्रवेश परीक्षा कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट (सीपीटी) में 90 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। अब चार साल की कड़ी मेहनत के बाद पूजा सीए बन गई हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, अलग होकर बनाई नई पंचायत, बहू को बनाया प्रधान
बुधवार को आए रिजल्ट में पूजा ने ग्रुप एक और ग्रुप दो एक साथ पास किए। दोनों ग्रुप में उन्होंने 52 फीसदी अंक हासिल कर उत्तराखंड में टॉप किया।
मेहनत से पूरा किया मुश्किल सफर
सीए बनना आज के दौर में अधिकतर युवाओं का सपना होता है। लेकिन यह मुकाम हासिल करने के लिए जो मेहनत और वक्त लगता है, वह कई युवाओं को सफर अधूरा छोड़ने पर ही मजबूर कर देता है।
पढ़ें, मुल्कों की दूरियां मिटाने पाकिस्तान से आया 'पैगाम'
दून की पूजा ने यह भी साबित किया कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं। पूजा ने बताया कि सीए की तैयारी मुश्किल जरूर थी, लेकिन लक्ष्य तय कर लिया था तो मुसीबतें आसान होती चली गईं। पूजा बताती हैं कि सीए की तैयारी करने वाले युवाओं को लगन छोड़ने के बजाय तेजी से बदलती तकनीकों से रूबरू होने के साथ तैयारी करनी चाहिए।
पूजा के दो छोटे भाई अभी पढ़ रहे हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट अमित गोयल ने बताया कि सीए में क्वालीफाई करना ही बेहद चुनौतीपूर्ण है। बताया कि सीए बनने के बाद न केवल कारपोरेट जगत में बेहतर कॅरियर विकल्प मौजूद हैं, बल्कि खुद की फर्म चलाने का भी अवसर मिलता है।
ऐसे तय किया सफर
पूजा ने सीपीटी वर्ष 2009 में क्वालीफाई करने के बाद वर्ष 2010 में इंटिग्रेटेड प्रोफेशनल कंपीटेंट कोर्स (आईपीसीसी) का पहला ग्रुप और वर्ष 2011 में दूसरा ग्रुप पास किया। इसके बाद नवंबर 2013 में पूजा ने सीए फाइनल के दोनों ग्रुप एक साथ पास कर नया मुकाम हासिल किया।
14 ही हुए पास
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की देहरादून स्थित ब्रांच के कोआर्डिनेटर अरविंद गुप्ता ने बताया कि सीए फाइनल में प्रदेश में कुल 236 छात्र बैठे थे, इनमें से सिर्फ 14 पास हुए। ब्रांच के मुताबिक यह रिजल्ट महज पांच प्रतिशत तक है।
पढ़ें, 'इसलाम में है बेटियों का अहम रोल'
रिजल्ट में दो ही छात्र पूजा गर्ग (418 अंक) और सुनील कुमार गुप्ता (402 अंक) ऐसे हैं, जिन्होंने दोनों ग्रुप एक साथ पास किए हैं। बाकी 12 छात्रों ने दोनों में से कोई एक ग्रुप पास किया है।
गुप्ता ने बताया कि सीए प्रवेश परीक्षा सीपीटी का रिजल्ट भी बुधवार को जारी हुआ। इसमें प्रदेश के कुल 517 युवाओं में से 157 ही पास हुए हैं। आईसीएआई ब्रांच के चेयरमैन अंकुर गुप्ता, सचिव संजय गुप्ता, वाइस चेयरमैन संजीव गोयल ने चयनितों को बधाई दी।