फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   politics for the post of chief minister

मुख्यमंत्री पद के दावेदार दिल्ली में और अफवाहें दून में

Wed, 18 Dec 2013 11:06 AM IST
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, देहरादून
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 18 Dec 2013 11:06 AM IST
विज्ञापन
politics for the post of chief minister

एक बार फिर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के भविष्य को लेकर वाट्सऐप और मोबाइल पर एसएमएस इधर से उधर दौड़ते रहे।

विज्ञापन


गरमा गरम खबरें तैरती रहीं

सचिवालय के कमरों में गरमा गरम खबरें तैरती रहीं। यह भी सच है कि कुछ दावेदार दिल्ली में डेरा डाले हैं। ऐसे में मंगलवार को देहरादून में अफवाहों ने पूरे दिन मजबूती के साथ पैर जमाए रखे।

शाम ढली मुख्यमंत्री राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे तो इस्तीफा देने की खबर में खुद ब खुद पंख लग गए। रात हुई तो मुख्यमंत्री के खास मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के दिल्ली जाने की सूचना ने मामले को गंभीर बना दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के करीब पौने दो साल के कार्यकाल में अब तक कम से कम एक दर्जन बार उन्हें हटाए जाने की खबरें आई और गई। चार राज्यों के नतीजों के बाद से ही उन्हें बदलने के बहस राजनीतिक गलियारे जारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल आर्य के इस्तीफा सौंप देने के बाद से ही सरकार और संगठन में परिवर्तन की आहट मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा मैं कोई टिप्पणी नहीं करुंगा

पार्टी के वरिष्ठ नेता भी किसी परिवर्तन से इंकार नहीं कर रहे हैं लेकिन किस स्तर पर और कब इसका जवाब उनके पास भी नहीं है। परिवर्तन को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करुंगा। चलते-चलते बोले रांग यानि गलत है।

पढ़ें, 2.5 मार्क्स लाने पर भी मिलेगा IIT में मौका

सही क्या है इसे खोजने के लिए मीडिया देहरादून के खबरी और दिल्ली के सूत्रों को खंगालते रहे। सही क्या है किसी को कुछ पता नहीं चला। किसी ने कहा कि बस संसद सत्र तक की मोहलत, किसी ने लोकसभा चुनाव तक खतरा टाल दिया।


ये मंत्री पहुंचे दिल्ली

दूसरी ओर सरकार की वरिष्ठ मंत्री इंदिरा ह्दयेश, यशपाल आर्य और प्रीतम सिंह की राजनीतिक लोकेशन दिल्ली की मिल रही थीं। बताते हैं एक लॉबी राहुल गांधी के बड़े परिवर्तन के बयान के बाद ही दिल्ली में डेरा डाले है।

पढ़ें, जेपी जोशी प्रकरणः वल्दिया ने भी किया था पीड़िता का यौन शोषण!

राहुल गांधी के दरबार में सरकार के एक मंत्री की पैरवी युवक कांग्रेस के कुछ युवा कर रहे हैं। बताते हैं दिल्ली में चल रही इसी सरगर्मी की पड़ताल केलिए दूत केरूप में हरक सिंह रावत को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed