फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police trained to girl

अपराधियों को सबक सिखाने के लिए बनी 'फोर्स'

Thu, 09 Jan 2014 03:59 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 09 Jan 2014 03:59 PM IST
विज्ञापन
police trained to girl

अपराधियों को सबक सिखाने के लिए लड़कियां और महिलाएं भी तैयार हैं। इसके लिए वे फायरिंग से लेकर घुड़सवारी और जूडो कराटे का प्रशिक्षण ले रही हैं।

विज्ञापन


पुलिस की पहल पर शुरू हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में लड़कियों ने पहले दिन ही बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम 11 जनवरी तक चलेगा।

कार्यक्रम शुरू
पुलिस लाइन में महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन एसएसपी केवल खुराना और पुलिस अधीक्षक मुख्यालय नवेदिता कुकरेती ने किया।

सुबह पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में छात्राओं, महिलाओं को सुरक्षा और कानून के बारे में जानकारी दी गई। केंद्रीय विद्यालय कैंट की प्रधानाचार्य मधुबाला चतुर्वेदी ने महिला सशक्तिकरण, नशे की प्रवृत्ति को त्यागने को प्रेरित किया।
विज्ञापन


दी गई करियर काउंसलिंग
डॉ. मुकुल शर्मा ने करियर काउंसलिंग की जानकारी दी। नुक्कड़ नाटक और डॉक्यूमेंट्री फिल्म के जरिए नशे के कुप्रभाव, इससे दूर रहने और आत्मरक्षा के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने सिखाई घुड़सवारी
राष्ट्रीय खिलाड़ी रितु जोशी ने जूडो के गुर सिखाए। एसएसपी केवल खुराना ने छात्राओं को फायरिंग और घुड़सवारी का प्रशिक्षण दिया। छात्राओं को बम डिस्पोजल की कार्रवाई, यातायात नियमों की जानकारी देने के बाद कैंट थाने का भ्रमण कराकर जरूरी टिप्स दिए गए।

कार्यक्रम में सीओ मसूरी जया बलूनी, महिला प्रोटक्शन अधिकारी रविंद्री मंद्रवाल और विभिन्न स्कूलों की करीब 400 से अधिक छात्राएं और घरेलू महिलाएं भी शामिल थीं।

यू आर सेफ एप्लीकेशन से होंगे सुरक्षित
कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर तैयार मोबाइल एप ‘यू आर सेफ’ को भी लांच किया गया। एंड्रायड मोबाइल पर यह एप www.doonpolice.in से डाउनलोड किया जा सकता है।


इस एप के जरिये खतरे के वक्त एक क्लिक में पुलिस कंट्रोल रूम और पांच जगह पर मैसेज पहुंच जाएगा। मोबाइल नंबर से लोकेशन भी पता लग जाएगी।

‘बेटी ही बचाएगी’ अभियान में ली 250 ने शपथ
पुलिस लाइन में पहुंची छात्राएं और महिलाएं अमर उजाला के ‘बेटी ही बचाएगी’ अभियान से भी जुड़ीं। एसएसपी केवल खुराना ने शपथ-पत्र भरकर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद पुलिस अधिकारियों, प्रशिक्षकों के साथ ही करीब 250 से अधिक छात्राओं, महिलाओं और उनके अभिभावकों ने शपथ पत्र भरे।

एसएसपी केवल खुराना ने कहा कि पत्रकारिता के साथ-साथ ‘बेटी ही बचाएगी’ जैसे अभियानों के जरिए अमर उजाला सामाजिक सरोकारों के प्रति भूमिका निभाता रहा है। यह वास्तव में सराहनीय पहल है। कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों ने इस अभियान को सराहनीय पहल बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed