फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police train women to firing

अब पुरुषों के छक्के छुड़ाएंगी दून की महिलाएं

Wed, 08 Jan 2014 01:49 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 08 Jan 2014 01:49 PM IST
विज्ञापन
police train women to firing

महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पुलिस महकमे ने भी पहल की है। बुधवार से पुलिस लाइन में महिलाएं एयरगन से फायरिंग करती हुई और घोड़े की लगाम थामती नजर आएंगी।

विज्ञापन


बुधवार से पुलिस लाइन में पांच दिन तक का महिला सुरक्षा एवं जागरूगकता अभियान शिविर लग रहा है। मंगलवार को पुलिस लाइन में एसएसपी केवल खुराना ने अभियान की तैयारी को लेकर बैठक ली।
विज्ञापन


दिया जाएगा प्रशिक्षण
एसएसपी ने बताया कि पांच दिन तक चलने वाले शिविर में सुरक्षा से संबंधित अलग-अलग प्रशिक्षण दिए जाएंगे। शिविर में विभिन्न कॉलेज-इंस्टीट्यूट की छात्राएं भी शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवतियों-महिलाओं को आईएएस, आईपीएस महिला अधिकारियों, मनोचिकित्सकों, समाजशास्त्रियों, महिला डॉक्टरों, कानूनी विशेषज्ञों से भी वार्तालाप कराया जाएगा।

जानकारी भी दी जाएगी
नशा, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़ और चेन स्नेचिंग से बचाव और कानूनों की जानकारी दी जाएगी। थानों और कंट्रोल रूम का भी भ्रमण कराया जाएगा।

महिलाएं-युवतियां विशेषज्ञों से सवाल-जवाब भी कर सकती हैं। अभियान के दौरान महिला हिंसा पर पेटिंग व वाद-विवाद प्रतियोगिता भी की जाएगी।

पुरस्कार भी दिया जाएगा
प्रथम विजेता को पांच हजार, द्वितीय को तीन हजार और तृतीय स्थान हासिल करने वाले को दो हजार रुपए इनाम दिया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई जाएगी।

12 जनवरी को घंटाघर से दिलाराम चौक तक जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इसमें डीजीपी बीएस सिद्घू भी हिस्सा लेंगे। इसके बाद 27 जनवरी से दस दिन का शिविर आयोजित होगा।

कोई भी आ सकता है प्रशिक्षण में
प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए कोई फीस नहीं है। कोई भी छात्रा, महिला, युवती शिविर के लिए पुलिस लाइन पहुंचकर अपना नाम लिखा सकता है। एक दिन में करीब ढाई सौ लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।


पेपर स्प्रे भी बांटेगी पुलिस
पुलिस छेड़छाड़ और दूसरी आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए महिलाओं को पुलिस पेपर स्प्रे भी बांटेगी। महिलाएं इसे पर्स में रख सकती हैं।

मनचलों और अपराधियों की हरकतों को देखते हुए महिलाएं जैसे ही उसके समीप पेपर स्प्रे खोलेंगी अपराधियों की आंखों में तीव्र जलन पैदा होने लगेगी। एसएसपी ने कहा है कि इसका दुरुपयोग करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed