फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police support scoundrel

जेल में खूंखार बदमाश को पुलिस कर रही सपोर्ट

Thu, 23 Jan 2014 11:27 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 23 Jan 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
police support scoundrel

हत्या के मामले में हल्द्वानी जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र उर्फ जित्ती पर नैनीताल पुलिस मेहरबान है।

विज्ञापन


मिली खुफिया जानकारी

पेशी पर लाने के दौरान पुलिसकर्मी न सिर्फ मोबाइल पर उसकी बात साथियों से करवाते हैं, बल्कि उसके ठिकानों पर भी ले जाते हैं। दून पुलिस को मिली खुफिया जानकारी से यह पुष्टि हुई है।

पढ़ें, देहरादून में हुई नौकरियों की बरसात
विज्ञापन


इसके बाद एसएसपी केवल खुराना ने नैनीताल पुलिस को पत्र लिखने के साथ मामले की जांच एसपी सिटी नवनीत भुल्लर को सौंप दी है।

पढ़ें, सालों बाद फेसबुक ने परिवार को किया एक
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल पहले दून के नत्थनपुर में प्रापर्टी डीलर मुनीर उर्फ बब्बल की कारसवार बदमाशों ने घर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने हत्या के आरोप में नत्थनपुर के हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र उर्फ जित्ती को गिरफ्तार किया था। दून की सुद्धोवाला जेल में उसे रखा गया था। लेकिन यहां से गैंग ऑपरेट करने की बात सामने आने पर उसे टिहरी जेल भेज दिया गया।


पढ़ें, शादी के दिन ली ऐसी शपथ कि हिट हो गई जोड़ी

वहां से भी जित्ती के दून के कुछ लोगों से रंगदारी वसूलने की शिकायतें आने पर उसे कुछ माह पूर्व हल्द्वानी जेल भेज दिया गया। अब पता चला है कि हल्द्वानी से जित्ती को पेशी पर लाने वाले पुलिसकर्मी उसे पूरी सुविधाएं मुहैया करवा रहे हैं।

पेशी के दौरान शादी में पहुंचा बदमाश

उसे होटलों में ठहराया जाता है, जबकि वह अपने गिरोह के सदस्यों से भी बेरोकटोक मिलता है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व पेशी के दौरान वह नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के एक वेडिंग प्वाइंट में भी शादी में पहुंच गया था।

पढ़ें, प्यार से मिलने गया, लेकिन मिली मौत

पुलिस मान रही है कि जित्ती रंजिश रखने वालों को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में एसओजी ने कुछ संदिग्ध नंबरों को सर्विलांस पर लगाया है।

बेटी के हक में शपथ लेने के लिए क्लिक करें

मामले में एसएसपी केवल खुराना ने एसपी सिटी नवनीत भुल्लर और एसपी देहात मणिकांत मिश्रा को जित्ती के पेशी पर आने के दौरान पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed