फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police officers become congress agent

कांग्रेस के एजेंट हैं पुलिस अफसर : पांडे

Fri, 25 Oct 2013 04:45 PM IST
अमर उजाला, रुद्रपुर
अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Fri, 25 Oct 2013 04:45 PM IST
विज्ञापन
police officers become congress agent

गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि जिले के पुलिस अधिकारी कांग्रेस के एजेंट बनकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इशारे पर पूर्व सांसद बलराज पासी के साथ मारपीट कर उन्हें अपमानित किया गया।

विज्ञापन


यदि शुक्रवार सायं तक उनकी बिना जमानत के जेल से रिहाई नहीं होती है तो शनिवार से ऐतिहासिक जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। विधायक पांडे गुरुवार को आवास विकास स्थित पूर्व सांसद पासी के निवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


शहर की फिजा बिगाड़ने का कार्य

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन त्योहार के समय में शहर की फिजा बिगाड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण है। लेकिन इसमें कुछ उपद्रवी भी हो सकते हैं जो शहर का वातावरण खराब कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि ऐसा होता है तो प्रशासन इसका स्वयं जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को वह भाजपा नेता हितेंद्र त्रिपाठी और विवेक सक्सेना के नेतृत्व में गिरफ्तारी देंगे।

इस मौके पर तरुण दत्ता, शेर सिंह, राजेश बजाज, अशोक तिवारी, डीएन यादव, विपिन जल्होत्रा, वेद ठुकराल, गुरमीत सिंह, राधेश शर्मा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed