{"_id":"574a15334f1c1b44196909b1","slug":"police-make-plan-to-catch-wildlife-taffickers","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बचेंगे वन्य जीव तस्कर, पुलिस ने बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बचेंगे वन्य जीव तस्कर, पुलिस ने बनाई रणनीति
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 29 May 2016 03:31 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजाजी नेशनल पार्क टाइगर रिजर्व में हुई वन और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक में वन्य जीव तस्करों को दबोचने की रणनीति तैयार की गई। इसमें कहा गया कि कोई ऐसी चूक न की जाए, जिसका फायदा वन्य जीव तस्कर उठा सकें। इधर, यूपी के वनाधिकारियों ने प्रमुख वन्य जीव प्रतिपालक पत्र लिखकर प्रदेश की वन रेंजों में उत्तराखंड के अधिकारियों की कार्रवाई का विरोध किया है।
विज्ञापन
चीला रेंज में हुई बैठक
राजाजी नेशनल पार्क की चीला रेंज में शनिवार शाम वन और पुलिस के आला अधिकारियों की बैठक हुई। इस मौके पर प्रमुख वन्य जीव प्रतिपालक दिग्विजय सिंह खाती और महानिदेशक पुलिस मौजूद थे। बैठक में कहा गया कि पुलिस और वनाधिकारी आपस सामंजस्य बैठाएं। साझा रणनीति के तहत काम करें। मुखबिरों की सूचना पर दोनों विभाग मुस्तैदी दिखाएं। वन्य जीव तस्करों को ऐसा मौका न दें जिससे वह बचकर भागने में सफल हों।
विज्ञापन
इस मौके पर राजाजी पार्क की निदेशक नीना ग्रेवाल ने प्रजेंटेशन दिया। वनाधिकारियों ने बताया कि यह गढ़वाल मंडल की बैठक थी। अगली बैठक कुमाऊं के कार्बेट क्षेत्र में होगी। बीते दिनों छिद्दरवाला क्षेत्र में बरामद हुई बाघ की खाल के संबंध में यूपी के वन क्षेत्र में उत्तराखंड के अधिकारियों की कार्रवाई की यूपी ने विरोध किया है। इस संबंध में प्रमुख वन्य जीव प्रतिपालक को पत्र भेजकर एतराज जताया गया है।
विज्ञापन