{"_id":"8cc806db412706411dbf854130d2ada1","slug":"poison-enters-the-lungs-due-to-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का नया वारः फेफड़ों में भर रहा 'जहर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का नया वारः फेफड़ों में भर रहा 'जहर'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 16 Oct 2013 09:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में डेंगू के मरीजों की हालत और खराब होती जा रही है।
विज्ञापन
फेफड़ों पर भी डाल रहा असर
डेंगू मरीजों के गुर्दे और लीवर प्रभावित करने के साथ अब फेफड़ों पर भी असर डाल रहा है। आधा दर्जन मरीजों की हालत गंभीर है, उन्हें इंटेंसिव केयर में रखा गया है। फेफड़ों में पानी भरने के कारण कई मरीज एक्यूट रेस्पेरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम की स्थिति में जा रहे हैं।
डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अस्पतालों में हर रोज नए मरीज आ रहे हैं। डेंगू के अधिकांश मरीज हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों से आ रहे हैं। शहर में भी मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
मंगलवार को दून अस्पताल, इंद्रेश अस्पताल और दूसरे नर्सिंगहोमों में डेंगू के 28 मरीज भरती हुए हैं। कई मरीजों की स्थिति बिगड़ रही है। महंत इंद्रेश अस्पताल में डेंगू के चौदह नए मरीज भरती किए गए। इनमें चार मरीज देहरादून के हैं।
विज्ञापन
एक मरीज हिमाचल का
इंदररोड डालनवाला के कामरान, चौधरी नर्सरी की अनामिका सुमनपुरी, क्लेमनटाउन के मोहशरफ, प्रीत विहार की अवि डेंगू की चपेट में आई हैं। अन्य मरीज सहारनपुर, हरिद्वार, बिजनौर के हैं। एक मरीज हिमाचल प्रदेश का है।
सीएमआई में डेंगू के दस मरीज भरती हुए हैं। सारे मरीज हरिद्वार के हैं। दून अस्पताल में डेंगू के चार नए मरीज भरती हुए हैं।
डॉक्टरों का कहना है कि डेंगू के संक्रमण के असर से गुर्दों, लीवर और फेफड़ों पर असर आ जाता है। मरीज के फेफड़ों पर माड़ा छाने लगता है। इससे फेफड़ों के एयर चैंबर में पानी भर जाता है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...