फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pm modi available on hotline from srinagar rally

यूपी में सपा के गोद में जाकर बैठ गई हैं कांग्रेसः PM मोदी

Mon, 13 Feb 2017 10:52 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 13 Feb 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
pm modi available on hotline from srinagar rally
narendra modi - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड के श्रीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को गढ़वाली भाषा में रैली स्थल में आने के लिए धन्यवाद कहा। इसके बाद पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


पीएम मोदी 12 बजे श्रीनगर पहुंचे। जहां पहाड़ के नेताओं ने उनका स्वागत किया। मंच पर मोदी के साथ भाजपा नेता तीरथ सिंह रावत, धन सिंह, मनोहरकांत ध्यानी, शैला रानी, सतपाल महाराज, अनिल बलूनी, बीसी खंडूरी, मगल लाल, अनिल नौटियाल, विनोद कंडारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


उत्तराखंड के श्रीनगर में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वह श्रीनगर के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी सुबह साढ़े 11 बजे देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। पढ़िए प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के प्रमुख अंश...
विज्ञापन
विज्ञापन


- 12: 07 मिनट पर मंच में पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली मैदान में पहुंचे लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
- जय बदरी विशाल के साथ प्रधानमंत्री ने गढ़वाली भाषा में जनता का रैली में आने के लिए धन्यवाद कहा।
- कहा ‌कि इतनी बढ़ी तादाद में आशीर्वाद देने आए, इसका आभार है। भारी मात्रा में महिलाओं की हाजिरी गजब है। आम सभाओं में महिलाओं को कोने में बैठाते हैं, लेकिन उत्तराखंड में महिलाओं को सबसे आगे बैठाया है। इसके लिए यहां के लोगों का सम्मान है। माता, बहनों का धन्यवाद जो भाजपा को आशीर्वाद देने के लिए आई हैं। आपके आर्शीवाद से मैं गदगद हो गया हूं। 11 मार्च को वर्तमान की सरकार भूतपूर्व हो जाएगी।
- कहा ‌कि अटल ने जी ने तीन राज्य बनाए। छत्तीसगढ़ ने लगातार तीन बार भाजपा की सरकार बनाए। झारखंड बेहद पिछड़ा इलाका था। आज वहां भाजपा की सरकार है। झारखंड पूंजी‌ निवेश में आगे हैं। लेकिन मेरा उत्तराखंड बर्बाद हो गया। इसके पीछे कौन है। जब तक उसे नहीं हटाओगे, उत्तराखंड का भला नहीं होगा।
- कहा ‌कि वर्तमान मुख्यमंत्री कहते थे कि हम अगल उत्तराखंड नहीं बनने देंगे। उन्होंने राज्य की जनता के जख्मों पर एसिड छिड़कने का पाप किया। आज जो मुख्यमंत्री है उन्होंने उत्तराखंड राज्य का विरोध किया था। जिसके हृदय में राज्य के लिए प्यार न हो वो आपका भला कर सकता है क्या।
- कहा ‌कि राज्य आंदोलन के वक्त ‌जिसने महिलाओं संग बलात्कार किया था, अत्याचार किया था, खून खराबा किया था। आज यूपी में कांग्रेस उनसे मिल गई है। सपा की गोद में जाकर बैठ गई है।

प्रधानमंत्री आज पिथौरागढ़ में, सुरक्षा के कड़े प्रबंध

pm modi available on hotline from srinagar rally
pm modi rally

- कहा ‌कि ये चुनाव इसलिए है क्योंकि हमें उत्तराखंड का भाग्य बदलना है। देवभूमि का सामर्थ्य पूरे देश की रक्षा करता है। यहां की सरकार चार धाम के कपाट बंद होने के बाद धामों के विज्ञापन दिखाती है। ऐसे टूरिज्म डेवलप नहीं होगा। राज्य में व्यवस्‍थाएं शुरू करो, लोग खुद यहां आएंगे। हम उत्तराखंड में पर्यटन की सारी सुविधाओं को डेवलप करना चाहते हैं। ये जिम्मेदारी सिर्फ उत्तराखंड सरकार की नहीं होगी। ये जिम्मेदारी मेरी भी है। हमने 12 हजार करोड़ रुपए के बजट से चारधाम में बारह मासी रास्ते बनाने का संकल्प लिया है। इसके रोजगार, व्यवसाय और सुविधाएं मिलेंगी। कहा ‌कि पहाड़ का पानी और जवानी ताकत से भरे हुए हैं। रोजी के लिए अपना पहाड़ छोड़कर चले गए हैं युवा। हमारी सरकार पहाड़ पर भी रेल नेटवर्क लाना चाहती है।

- कहा ‌कि आज पूरा विश्व योग के लिए आकर्षित हुआ है। 190 से ज्यादा देश योग को अपना रहे है। योग के लिए सबसे पहले दुनिया को हरिद्वार और ऋषिकेश ही दिखाई देता है। राज्य में योग टूरिज्म को बढ़ावा देना है। एडवेंचर टूरिज्‍म के लिए उत्तराखंड से बढ़कर कोई जगह नहीं। युवाओं को एडवेंचर टूरिज्म के लिए आकर्षित कर सकते हैं। पूरे बॉलीवुड को उत्तराखंड की गलियों में लाने के लिए हम कोशिश कर सकते हैं।
- कहा ‌कि उत्तराखंड में भाजपा विकास के लिए वोट मांग रही है। उत्तराखंड की इकोनॉमी महिलाएं बढ़ा रही हैं। यहां का हर पौधा जड़ीबूटी है। देवभूमि में देव दुलर्भ लोग हैं। पर्यावरण की दृष्टि से उत्तराखंड बेहतर है। मैं वोट मांगने नहीं आया हूं, यहां के लोगों का जीवन सुरक्षित करने आया हूं।

- कहा ‌कि 40 साल तक कांग्रेस ने वन रैंक वन पेंशन के मामले को लटकाए रखाया। लेकिन सरकार में आते ही हमने इसे लागू करवा दिया। कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक की मजाक उड़ाई। देश के फौजियों के पराक्रम का सबूत मांगना उनका अपमान है। वन रैंक वन पेंशन में भी फौजियों का मजाक बना ‌दिया।

उत्तराखंड में हरदा टैक्स लग रहा है

pm modi available on hotline from srinagar rally
पीएम मोदी और सीएम रावत - फोटो : file photo

- कहा ‌कि देश को भ्रष्टाचार ने बर्बाद किया है। इन भ्रष्टाचारियों ने कालाधन और भ्रष्टाचार की जुगलबंदी बनाई। जिसे मौका मिला उसने लूटा। देवभूमि को लूट भूमि बना दिया। लुटेेरे कैमरा के सामने पकड़े गए। लेन-देन कर रहे थे। अवैध खनन का उद्योग, शराब का उद्योग चला रहे थे। नोटबंदी हुई तो इनके पसीने छूट गए। अब तीन माह बाद भी मोदी को कोस रहे हैं। मैं जबतक बैठूंगा चैन से बैठूंगा और इनके चैन से नहीं बैठने नहीं दूंगा। ये लड़ाई बंद होने वाली नहीं है।

- कहा ‌कि इस देश की तबाही उनकी वहज से जिन्होंने ने पद पर बैठकर देश को लूटा है। इनकी लूट की पाईपाई देश के चरणों में लाकर रखनी है। ये लड़ाई बंद नहीं होगी। एक चाय वाले ने इनकी नाक में दम कर दिया है। मैंने गरीबी देखी है इसलिए मैं गरीबों के लिए जंग लड़ रहा हूं। मुझे आप लोगों का आशीर्वाद चाहिए। मैं गरीबों के लिए सबकुछ झेलने को तैयार हूं।
- कहा ‌कि जल्द ही सौलर एनर्जी से चलने वाला चरखा यहां की माताओं-बहनों को दिया जाएगा। हमारी सरकार ने घर-घर में गैस का चूल्हा पहुंचाया है। पांच करोड़ गरीब परिवारों को जिनके पास गैस कनेक्‍शन नहीं है उन्हें तीन साल में गैस कनेक्‍शन दिया जाएगा।

- कहा ‌कि मैं हैरान हूं कि उत्तराखंड में हरदा टैक्स लग रहा है। यह देवभूमि है कुछ तो शर्म करो। मेरा साथ दीजिए और ऐसा बहुमत ‌दीजिए कि कांग्रेस के पता चले कि किसी को भविष्य में कोई नेता ऐसा करने की हिम्मत न करें। कांग्रेस को साफ कर ‌दीजिए। भाषण के अंत में पीएम मोदी ने कहा कि ताकतवर उत्तराखंड बनाने के लिए भाजपा को वोट दें। 15 फरवरी को रिकॉर्ड तोड़ वोट कीजिए। सारे रिकॉर्ड तोड़ दीजिए। उन्होंने क‌हा कि पहले मतदान फिर जलपान और भारतमाता की जय के साथ अपना संबोधन समाप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed