फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   planning in memory of adbul kalam.

उत्तराखंडः डॉ. कलाम की याद में शुरू हुई योजना

Wed, 29 Jul 2015 01:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 29 Jul 2015 01:03 PM IST
विज्ञापन
planning in memory of adbul kalam.

देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की याद में अब युवा मुफ्त में विज्ञान का परामर्श उत्तराखंड के वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों से ले सकेंगे।

विज्ञापन


उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) ने मंगलवार को मिसाइलमैन को श्रद्धांजलि देने के साथ ही एपीजे अब्दुल कलाम मेंटरशिप प्रोग्राम लांच किया।
विज्ञापन


यूसर्क और उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (यूसैक) की ओर से एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद यूसर्क और यूसैक के निदेशक डॉ. दुर्गेश पंत ने कहा कि डॉ. कलाम, देश के सच्चे प्रणेता रहे। उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक प्रो. पंत ने यूसर्क की ओर से पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम के नाम से ‘एपीजे अब्दुल कलाम मेंटरशिप प्रोग्राम’ योजना शुरू करने की घोषणा की।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक जनपद से स्कूलों में शिक्षा प्राप्त कर रहे प्रतिभावान दो छात्र, दो छात्रा, एक खिलाड़ी छात्र और एक शारीरिक रूप से विकलांग छात्र को यूसर्क की ओर से प्रदेश एवं देश भर के प्रबुद्ध व्यक्तियों, शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों के दिशा निर्देशन में भविष्य निर्माण के लिए परामर्श दिया जाएगा।


यूसर्क के वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश नौटियाल ने उनकी आत्मकथा पर प्रकाश डाला। वैज्ञानिक डॉ. मंजू सुंद्रियाल ने डॉ. कलाम से जुड़ी कई बातें साझा की। वैज्ञानिक डॉ. भवतोष शर्मा ने डॉ. कलाम के विज्ञान जगत में योगदान पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर शिवानी पोखरियाल, हरीश मंमगाई, राजीव बहुगुणा, डॉ. सुषमा गैरोला, डॉ. आशा थपलियाल, डॉ. आशा रानी, डॉ. गजेंद्र, डॉ. नीलम, हेमंत बिष्ट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed