{"_id":"aa3caf75869a6a8bce217b21c64f5a43","slug":"pistol-at-the-tip-of-the-daughter-against-mother-gangrep","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: मां के सामने बेटी से गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत: मां के सामने बेटी से गैंगरेप
अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 12 Oct 2013 03:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की थानाक्षेत्र के एक गांव में दो आरोपियों ने घर में घुसकर एक किशोरी से तमंचे के बल पर गैंगरेप किया। घटना बृहस्पतिवार की रात को हुई।
विज्ञापन
घर में किशोरी की मां थी जबकि अन्य लोग कहीं बाहर गए थे। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पढें, दुराचार के बाद देह व्यापार की 'मंडी' में उतारी युवती
विज्ञापन
परिजन कहीं बाहर गए थे
थानाक्षेत्र के एक गांव में एक महिला और उसकी नाबालिग पुत्री बृहस्पतिवार की रात को घर में सो रही थीं। जबकि किशोरी का भाई और अन्य परिजन कहीं बाहर गए थे।
रात के समय गांव के ही निन्ना और मुजफ्फर मौका पाकर घर में घुस गए। आरोपियों ने किशोरी को दबोच लिया। इसी बीच अचानक महिला की नींद खुल गई।
पढें, युवती ने पटवारी पर लगाए अभद्रता के आरोप
विज्ञापन
महिला ने शोर मचाने का प्रयास किया। लेकिन आरोपियों ने तमंचे के बल पर महिला और उसकी पुत्री को आतंकित कर दिया।
किशोरी के साथ दुराचार किया
महिला के सामने ही आरोपियों ने किशोरी के साथ दुराचार किया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। किशोरी के भाई की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई।
थानाध्यक्ष चंदन सिंह चौहान ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास कर रही है।