OMG: उत्तराखंड में पांच रुपए महंगा हुआ पेट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सरकार ने राजस्व बढ़ाने के लिए पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए हैं। मंगलवार आधी रात से पेट्रोल पांच रुपए महंगा हो गया।
मुख्य सचिव राकेश शर्मा का कहना है कि पेट्रोल पर वैट नहीं बढ़ाया गया, बल्कि बेस प्राइज बदल गया है, जिसकी वजह से रेट में थोड़ा अंतर आ गया है। शर्मा का कहना है कि यूपी की अपेक्षा अब भी उत्तराखंड में पेट्रोल सस्ता है।
दरअसल, पिछले दिनों भगवानपुर में आयोजित बैठक में भी पेट्रोल-डीजल पर वैट लगाने का फैसला किया गया था, लेकिन नीतिगत वजहों से सरकार ने इसे ओपन नहीं किया था। इससे पहले दिल्ली में राज्यों के वित्त मंत्रियों के सम्मेलन में पेट्रोल-डीजल के दाम एक समान रखने पर सहमति बनी थी।
डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं
सहमति के समय दिल्ली और हरियाणा ने पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ा दिया था लेकिन उत्तराखंड ने सियासी वजहों से वैट नहीं बढ़ाया था। कैबिनेट में वैट बढ़ाने का फैसला लेने के बावजूद उसे टाल दिया गया था।
मंगलवार को पेट्रोल का बेस प्राइस बढ़ाकर उसे महंगा कर दिया गया, लेकिन डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। हालांकि डीजल के दाम को लेकर देर रात तक असमंजस की स्थिति बनी रही।
पेट्रोल पंप वाले डीजल के दामों में दो रुपए की वृद्धि बताते रहे जबकि मुख्य सचिव राकेश शर्मा का कहना है कि खेती किसानी को देखते हुए डीजल के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। दून में पेट्रोल का रेट अब 67.21 रुपए प्रति लीटर हो गया है।