{"_id":"2d651fe0d8191bdd588a4a3cb91d20f7","slug":"people-enjoy-rain-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम हुआ सुहाना
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 07 Oct 2013 12:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच हुई। रविवार से छाए घने बादलों ने सोमवार की सुबह राजधानी देहरादून को भिगो दिया।
विज्ञापन
सुबह-सुबह बारिश होने से दूनवासियों ने मौसम में ठंडक का अहसास किया। अभी भी राजधानी में काले बादल छाए हुए हैं और लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने की संभावना
रविवार को मौसम विभाग ने सोमवार को दून के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना जताई थी। वहीं, प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। रविवार को मौसम में अधिकतम आर्द्रता 88 और न्यूनतम 75 प्रतिशत रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 21 रहने की संभावना जताई गई है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...