फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Patwari paper leak accused of SIT reached resort with uncle-nephew Uttarakhand news in hindi

Patwari Paper Leak: आरोपी चाचा-भतीजे को रिसॉर्ट लेकर पहुंची एसआईटी, घटनाक्रम को दोहराया, कई अहम सुराग मिले

Mon, 23 Jan 2023 11:20 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 23 Jan 2023 11:20 AM IST
सार

एसआईटी ने चार दिन के लिए आरोपी शिक्षक राजपाल और उसके रिश्ते के भतीजे संजीव कुमार को पुलिस कस्टडी रिमांड लिया हुआ था। रविवार को रिमांड के तीसरे दिन एसआईटी ने आरोपियों से पूछताछ के साथ ही घटनाक्रम को दोहराते हुए कई साक्ष्य एकत्र किए हैं।

विज्ञापन
Patwari paper leak accused of SIT reached resort with uncle-nephew Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पटवारी भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक के मुख्य आरोपी शिक्षक राजपाल और उसके भतीजे संजीव कुमार को पुलिस कस्टडी रिमांड के तीसरे दिन भी एसआईटी ने पूछताछ की। दोनों आरोपियों को एसआईटी सहारनपुर के बिहारीगढ़ स्थित रिसॉर्ट में लेकर पहुंची। घटनाक्रम को दोहराते हुए आरोपियों की निशानदेही पर कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जबकि आरोपी संजीव चतुर्वेदी को भी सोमवार को रिमांड पर लेने की संभावना है।

विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह की अगुवाई में एसआईटी पेपर लीक प्रकरण में कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है। एसआईटी ने चार दिन के लिए आरोपी शिक्षक राजपाल और उसके रिश्ते के भतीजे संजीव कुमार को पुलिस कस्टडी रिमांड लिया हुआ था। रविवार को रिमांड के तीसरे दिन एसआईटी ने आरोपियों से पूछताछ के साथ ही घटनाक्रम को दोहराते हुए कई साक्ष्य एकत्र किए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: अभी नहीं होगी सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती, सरकार को है सुप्रीम फैसले का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्सर में रामकुमार के घर और बिहारीगढ़ स्थित रिसॉर्ट में पेपर अभ्यर्थियों को रटाया गया था। जिसको लेकर एसआईटी ने दोनों जगहों सहित पेपर लीक से जुड़े सभी स्थानों पर आरोपियों को ले जाकर घटनाक्रम को दोहराया। रविवार को बिहारीगढ़ रिसॉर्ट में दोनों आरोपियों को ले जाया गया। यहां सीन को दोहराने के बाद संचालक के भी बयान दर्ज किए। कई इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं। जबकि कई दस्तावेज भी हाथ लगे हैं। पर मामले में अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed