फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Patanjali General Secretary Acharya Balkrishna Admitted in Aiims rishikesh

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती

Sat, 24 Aug 2019 11:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 24 Aug 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
Patanjali General Secretary Acharya Balkrishna Admitted in Aiims rishikesh
आचार्य बालकृष्ण - फोटो : अमर उजाला

पतंजलि आयुर्वेद के सीईओ व बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण का शुक्रवार दोपहर अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। तबीयत अधिक खराब होने पर उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य बालकृष्ण के साथ बाबा रामदेव भी मौजूद हैं। वहीं, सूचना पाकर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी एम्स पहुंचे और आचार्य बालकृष्ण का हालचाल जाना। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर आचार्य बालकृष्ण ने भोजन किया।

भोजन के उपरांत अपराह्न करीब 2:30 बजे उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ। बेहोशी की आशंका में उन्होंने आसपास मौजूद स्टाफ को बताया। इसके बाद आचार्य बालकृष्ण को नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। करीब 15 मिनट उपचार के बाद निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए।

इमरजेंसी से वार्ड तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

इसके बाद आनन फानन में उन्हें एम्स ऋषिकेश लाया गया। यहां मौजूद पतंजलि संस्थान की ओर से मीडिया कोआर्डिनेटर विमल कुमार ने बताया कि संभवत: आचार्य बालकृष्ण को फूड प्वाइजनिंग के कारण गैस की समस्या हुई है। फिलहाल एम्स निदेशक प्रो. रविकांत की निगरानी में आचार्य बालकृष्ण का उपचार चल रहा है। 

आचार्य बालकृष्ण को शाम करीब 4 बजे एंबुलेंस से एम्स लाया गया। भर्ती करने से पहले एम्स प्रशासन ने इमरजेंसी में पूरी तैयारियां कर ली थी। एम्स निदेशक प्रो. रविकांत सहित चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ब्रहृमप्रकाश सहित दर्जन भर चिकित्सक मौके पर मौजूद रहे।

इस दौरान आचार्य बालकृष्ण की सुरक्षा में तैनात कमांडो और निजी सुरक्षा जवानों ने पूरे इमरजेंसी हॉल को अपने घेरे में ले लिया। इमरजेंसी में भर्ती करने के कुछ ही देर बाद आचार्य बालकृष्ण की एमआरआई जांच करवाई गई। 

पेड़ा खाने से हुई तबीयत खराब- बाबा रामदेव

शुक्रवार देर शाम ऋषिकेश एम्स प्रशासन की ओर से जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन के बाद योग गुरु स्वामी रामदेव ने वीडियो जारी कर कहा कि आचार्य बालकृष्ण पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कोई सजन्न आचार्य बालकृष्ण से उनके दफ्तर में मिलने आए थे।

वह व्यक्ति श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर पेड़े लेकर आया। उनके आग्रह पर आचार्य बालकृष्ण ने एक पेड़ा खा लिया। इसके बाद उनको चक्कर आने लगा और उल्टी भी हुई, जैसा कि फूड प्वाइजनिंग से होता है। लेकिन चिकित्सकों ने पूरी स्थिति को बेहतर तरीके से कवर किया और अब आचार्य बालकृष्ण पूरी तरह स्वस्थ हैं। स्वामी रामदेव ने कहा कि उन्होंने आचार्य जी से करीब पांच मिनट बातचीत भी की। 

इसी वीडियो में एम्स के डायरेक्टर डॉ. रविकांत ने भी मेडिकल जांच का हवाला देते हुए बताया कि आचार्य बालकृष्ण की बीपी, एमआरआई, ईसीजी समेत अन्य जांच नॉर्मल हैं और खतरे की कोई बात नहीं है। कुछ समय में वे पूरी तरह सामान्य हो जाएंगे। 

बड़ी संख्या में संत एम्स पहुंचे

दूसरी तरफ हरिद्वार से बड़ी संख्या में संत एम्स पहुंचे और आचार्य बालकृष्ण की कुशल क्षेम जानी।  स्वामी हरिचेतनानंद, महंत रघु मुनि महाराज, महंत प्रेमदास महाराज, महंत निर्मल दास महाराज, दक्षिण काली पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी, स्वामी दिव्यानंद महाराज, ऋषि राम कृष्ण महाराज, स्वामी कमल दास महाराज आदि ने उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की।


आचार्य बालकृष्ण अर्द्धचेतन अवस्था में यहां लाए गए थे। भर्ती करने के बाद उनकी तमाम जांचें करवाई गईं। भर्ती करने के दौरान उनका ब्लड प्रेशर कम था, जो फिलहाल सामान्य है। इसके अलावा ईसीजी, स्क्रीनिंग ईको, आरबीएस जांच करवाई गई। सभी जांच रिपोर्ट ठीक पाई गई है। ब्रेन का एमआरआई करवाया गया, जो सामान्य है। -डॉ. ब्रह्मप्रकाश, चिकित्साधीक्षक, एम्स ऋषिकेश

यह भी पढ़ें: दुनिया के 10 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में शामिल हैं बालकृष्ण, जानिए उनके बारे में खास बातें...

यह भी पढ़ें: आचार्य बालकृष्ण और बाबा रामदेव की जोड़ी ने ऐसे खड़ा किया अरबों का एंपायर, कर्ज लेकर की थी शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed