Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP sets up a war room election office inaugurated this is where strategy will be devised

देहरादून: भाजपा ने बनाया वॉर रूम, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुला चुनाव कार्यालय, यहीं तय होगी जीत की रणनीति

Thu, 26 Nov 2026 09:41 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 26 Nov 2026 09:41 PM IST
सार

रिष्ठ नेताओं ने विधि-विधान से हवन में आहुतियां दीं। प्रदेश की सुख-समृद्धि के साथ-साथ आगामी चुनावी अभियान की ऐतिहासिक सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके साथ ही पार्टी का प्रदेश कार्यालय, पार्टी के अधिकृत प्रदेश चुनाव कार्यालय के रूप संचालित होना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
BJP sets up a war room election office inaugurated this is where strategy will be devised
भाजपा का चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

आगामी चुनावों की तैयारियों को निर्णायक और संगठित रूप देते हुए भाजपा ने बृहस्पतिवार को प्रदेश चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया है। प्रदेश प्रभारी राम माधव, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार, हवन पूजा-पाठ के साथ पार्टी ने प्रदेश कार्यालय को चुनाव कार्यालय में परिवर्तित कर दिया गया।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि अब हमारा प्रदेश कार्यालय चुनावों तक चुनावी प्रबंधन और समन्वय का मुख्य केंद्र रहेगा। प्रदेश चुनाव कार्यालय के रूप में इसमें कार्य प्रारंभ करना संगठन की चुनावी तैयारियों का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। अब यहीं से पूरे राज्य की सभी विधानसभा सीटों के लिए चुनावी रणनीति, प्रचार अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रमों और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड: भाजपा ने जारी किया पांच साल का रिपोर्ट कार्ड, सीएम धामी बोले-तीसरी बार भी बनाएंगे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

चुनाव से संबंधित विभिन्न विभागों और समितियों के लिए भी इस कार्यालय में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान और जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन त्वरित गति से हो सके। इसी तरह आगे जिलों और विधानसभा स्तर पर चुनाव कार्यालय शीघ्र प्रारंभ किए जाएंगे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रदेश चुनाव कार्यालय का संचालन शुरू होना 27 के चुनावों में जीत की हैट्रिक लगाने की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

बीजेपी का बाइक प्लान : हरियाणा से पहुंची 41 बाइक्स
विधानसभा चुनाव 2027 तैयारियों के मद्देनजर हरियाणा से ट्रकों में भरकर 41 नई बाइक्स की पहली खेप देहरादून स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंची। सभी 70 विधानसभा सीटों पर संगठन की जमीनी पकड़ मजबूत करने के लिए करीब 70 विस्तारकों को बाइक देने की योजना है। पहली खेप में 41 बाइक्स आ गई हैं। जल्द ही दूसरी खेप पहुंचने की चर्चा है। इन बाइक्स का इस्तेमाल दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आए पूर्णकालिक विस्तारक और संगठन के प्रमुख कार्यकर्ता करेंगे। पहाड़ के दुर्गम इलाकों और मैदानी क्षेत्रों के हर गांव तक आसानी से पहुंचने के लिए इन्हें दोपहिया वाहनों से लैस किया जा रहा है। भाजपा का यह अभियान केवल संगठनात्मक बैठकों और रैलियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य ग्राउंड जीरो की वास्तविक स्थिति का आकलन करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed