{"_id":"6b085608344c87995a0f2e41","slug":"reverse-migration-rate-increased-by-44-percent-in-uttarakhand-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में उछाल: जीएसडीपी डेढ़ गुना, रिवर्स पलायन की दर में 44 प्रतिशत की हुई वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में उछाल: जीएसडीपी डेढ़ गुना, रिवर्स पलायन की दर में 44 प्रतिशत की हुई वृद्धि
Thu, 26 Nov 2026 09:23 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: Heera
Updated Thu, 26 Nov 2026 09:23 PM IST
सार
उत्तराखंड ने पिछले पांच वर्षों में अर्थव्यवस्था और सामाजिक संकेतकों में सुधार दर्ज किया है। राज्य की जीएसडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, जबकि प्रति व्यक्ति आय और औद्योगिक गतिविधियों में भी वृद्धि हुई। रिवर्स पलायन की दर में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
उत्तराखंड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तराखंड ने बीते पांच वर्षों में अर्थव्यवस्था में विस्तार के साथ ही विकास के सामाजिक संकेतकों में सुधार दर्ज किया गया है। राज्य की सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के आकार में डेढ़ गुना वृद्धि हुई है। वहीं, प्रति व्यक्ति आय और औद्योगिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। रिवर्स पलायन की दर में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
वर्ष 2024-25 में उत्तराखंड की जीएसडीपी बढ़कर 3,81,889 करोड़ रुपये हो गई है। वर्ष 2021-22 के मुकाबले इसमें डेढ़ गुने से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। इसी अवधि में राज्य की प्रति व्यक्ति आय भी 1,94,670 रुपये से बढ़कर 2,73,921 रुपये हुई। वर्ष 2024-25 में राज्य की आर्थिक विकास दर 7.23 प्रतिशत रही। वित्तीय वर्ष 2025-26 की तुलना में राज्य बजट 10.41 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 1.19 लाख करोड़ रुपये पार हो चुका है।
विज्ञापन
राज्य में बहुआयामी गरीबी सूचकांक (मल्टी डायमेंशनल पॉवर्टी इंडेक्स) में भी गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2021-22 में यह 9.7 प्रतिशत था, जो वर्ष 2024-25 में घटकर 6.92 प्रतिशत रह गया। श्रम बल भागीदारी दर (लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट) भी वर्ष 2021-22 के 60.1 प्रतिशत से बढ़कर वर्ष 2024-25 में 64.4 प्रतिशत हो गई। यह श्रम बाजार में लोगों की बढ़ती भागीदारी का संकेत है।
विज्ञापन
उद्योग और स्टार्टअप गतिविधियों का विस्तार
राज्य में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की संख्या वर्ष 2021-22 में 59,798 थी, जो वर्ष 2024-25 में बढ़कर 79,394 हो गई। इन छोटे उद्योगों में रोजगार पाने वालों की संख्या भी वर्ष 2022 के 3,43,922 से बढ़कर वर्ष 2025 में 4,56,605 हो गई। राज्य में बड़े उद्योगों की संख्या वर्ष 2024-25 में 128 दर्ज की गई। वहीं, स्टार्टअप की संख्या वर्ष 2017 तक शून्य थी, जो वर्ष 2021-22 में 702 और वर्ष 2024-25 में बढ़कर 1,750 हो गई।
देहरादून।
