फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के 10 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में शामिल हैं बालकृष्ण, जानिए उनके बारे में खास बातें...

Sat, 24 Aug 2019 09:35 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 24 Aug 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
Acharya Balkrishna in Aiims Know interesting facts of his life
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

योग गुरु बाबा रामदेव के साथ पतंजलि योगपीठ की कमान संभालने वाले आचार्य बालकृष्ण दुनिया के दस सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में शामिल हैं। 26 मई 2019 को उन्हें यूएनओ की संस्था यूएनएसडीजी यानी यूनाइटेड नेशंस सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल ने विश्व के 10 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया है। उन्हें हाल ही में जेनेवा में यूएनएसडीजी हेल्थकेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था।

Acharya Balkrishna in Aiims Know interesting facts of his life
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

आचार्य बालकृष्ण का जन्म 4 अगस्त 1972 को हरिद्वार में हुआ था। वे मूल रूप से नेपाल के रहने वाले हैं। इनकी माता का नाम सुमित्रा देवी और पिता का नाम जय बल्लभ है। उन्होंने संस्कृत में आयुर्वेदिक औषधियों और जड़ी-बूटियों के ज्ञान में निपुणता प्राप्त की और इसका प्रचार-प्रसार का कार्य करते रहे हैं।

Acharya Balkrishna in Aiims Know interesting facts of his life
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उनका जन्म दिवस पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट से जुड़े लोग 'जड़ी-बूटी दिवस' के रूप में मनाते हैं। आचार्य बालकृष्ण के पास पतंजलि के 94 फीसदी शेयर हैं। वहीं, वे पतंजलि से एक भी रुपए की सैलरी नहीं लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Acharya Balkrishna in Aiims Know interesting facts of his life
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

आचार्य बालकृष्ण ने पतंजलि योगपीठ के आयुर्वेद केंद्र के माध्यम से पारंपरिक आयुर्वेद पद्धति को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। बालकृष्ण ने आयुर्वेदिक औषधियों से सम्बंधित कई पुस्तकें भी लिखी हैं। बालकृष्ण ने रामदेव के साथ मिलकर हरिद्वार में आचार्यकुलम की स्थापना की। वह नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान से भी जुड़े हैं। 

विज्ञापन
Acharya Balkrishna in Aiims Know interesting facts of his life
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

आचार्य बालकृष्ण को योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रशंसापत्र, प्रमाण पत्र व अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 23 अक्टूबर 2004 को एक योग शिविर के दौरान राष्ट्रपति भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम के द्वारा सम्मान दिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed