Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress marches to Lok Bhavan, clashes with police

Dehradun News: संविधान दिवस पर कांग्रेस का लोकभवन कूच, हाथीबड़कला में पुलिस से नोकझोंक

Thu, 26 Nov 2026 08:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Congress marches to Lok Bhavan, clashes with police
- भ्रष्टाचार और संविधान बचाने के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग पर चढ़े नेता
विज्ञापन

- कार्यकर्ताओं व पुलिस में झड़प, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
- कांग्रेस प्रभारी सैलजा ने कार्यकर्ताओं को संविधान की रक्षा की प्रतिज्ञा
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ और संविधान दिवस पर संविधान बचाओ मार्च निकाल कर लोकभवन कूच किया। हाथीबड़कला के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोकने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बैरिकेडिंग पर चढ़ कर प्रदर्शन किया। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। कांग्रेस ने मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी के माध्यम से राज्यपाल को हस्ताक्षरयुक्त बैनर व ज्ञापन सौंपा।
बृहस्पतिवार को प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की मौजूदगी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से संविधान बचाओ मार्च निकाल कर लोकभवन कूच किया। हाथीबड़कला के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा कर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया।
विज्ञापन

इस पर कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच खूब धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, डॉ. हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, भुवन कापड़ी बैरिकेडिंग पर चढ़े। प्रदेश प्रभारी ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को संविधान की रक्षा के लिए प्रतिज्ञा दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, कार्यकर्ताओं ने सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर व संविधान बचाओ-देश बचाओ अभियान में बढ़-चढ़कर लिया है। पार्टी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी कीमत पर सांविधानिक मूल्यों से समझौता नहीं करेगी।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संविधान व लोकतंत्र को खत्म कर लोगों के अधिकारों को छीनना चाहती है। मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के प्रमाण होने के बाद भी उन्हें सरकार बचाने का काम कर रही है। महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। अंकिता के माता-पिता को आज तक न्याय नहीं मिला।
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार, महंगाई, महिलाओं पर अत्याचार, बेरोजगारी व सरकार की गलत नीतियों से त्रस्त है। भाजपा जनता की आवाज को दबा नहीं सकती है। कांग्रेस का संघर्ष जनहित, लोकतंत्र व उत्तराखंड के बेहतर भविष्य के लिए है। बदलाव की आंधी अब थमने वाली नहीं है।

---
ये रहे मौजूद
प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, मनोज यादव, सीडब्ल्यूसी गुरदीप सप्पल, विधायक विक्रम सिंह नेगी, मदन बिष्ट, लखपत बुटोला, पूर्व विधायक मनोज रावत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, लालचंद शर्मा, धीरेंद्र प्रतान, महासचिव नवीन जोशी, सोशल मीडिया अध्यक्ष अभिनव थापर, ओम सती, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, प्रतिमा सिंह, रामकुमार वालिया सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed