दूसरी जाति में शादी, पंचायत ने परिवार को दी सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र में तीन लड़कियों का घर से भागकर शादी करना उनके परिवार पर भारी पड़ गया है। लड़कियों के इस कदम से नाराज लोगों ने उनके परिवार का बिरादरी से बहिष्कार कर दिया है। इसके लिए बाकायदा फरमान जारी किया गया है।
नगर के एक मोहल्ले में रहने वाली विधवा महिला की दो पुत्रियों और उसकी एक भतीजी ने पिछले दिनों गैर बिरादरी में अपने प्रेमियों से शादी कर ली। दो युवक कस्बा निवासी हैं, जबकि एक युवक पड़ोस के गांव का रहने वाला है।
युवतियों की गैर बिरादरी में शादी की बात बिरादरी के लोगों को भी मालूम हो गई। मामले को लेकर सोमवार की रात बिरादरी के लोगों ने एक पंचायत आयोजित की। पंचायत में मौजूद लोगों ने महिला और देवर को इस शादी का जिम्मेदार माना।
पंचायत का फरमान, कोई ताल्लुक नहीं रखेगा
पंचायत में लोगों ने विधवा महिला और उसके देवर को गैर बिरादरी में शादी के लिए जिम्मेदार माना। उन्होंने फैसला सुनाया कि पूरे परिवार को बिरादरी से अलग कर दिया जाए।
पंचायत में तय हुआ कि बिरादरी का कोई भी व्यक्ति इस परिवार से कोई ताल्लुक नहीं रखेगा। विधवा व उसके परिवार को बिरादरी के लिये शर्मिंदगी की वजह मानते हुए ताल्लुक तोड़ने का ऐलान किया गया। पंचायत में बड़ी संख्या में बिरादारी के लोग शामिल हुए।
इस बाबत कार्यवाहक कोतवाल रामकुमार जुयाल का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नही है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।