फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   panchayat election in uttatarkhand

चुनाव हुए बिना ही ब्लाक प्रमुख तय!

Thu, 09 Jan 2014 06:09 PM IST
बिशन सिंह बोरा/अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 09 Jan 2014 06:09 PM IST
विज्ञापन
panchayat election in uttatarkhand

अगर आप अनुसूचित जनजाति (एसटी) की महिला हैं। डोईवाला ब्लाक के खैरी खुर्द की रहने वाली हैं और राजनीति में जाने का अरमान है तो बस कमर कस लीजिए।

विज्ञापन


पढ़ें, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बांटा जाएगा करोडों का 'खजाना'
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में अभी भले देरी हो, लेकिन यह साफ हो चुका है कि आरक्षण में कोई संशोधन न हुआ तो खैरी खुर्द सीट पर जीतने वाली महिला के सिर ही डोईवाला प्रमुख का ताज सजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई आरक्षण सूची से उलझे हालात
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हाल ही में जारी की गई आरक्षण सूची ने डोईवाला ब्लाक को अजब हालात में फंसा दिया है। 40 क्षेत्र पंचायत सीटों वाले ब्लाक में सिर्फ एक सीट खैरी खुर्द को अनुसूचित जाति महिला आरक्षित किया गया है, जबकि प्रमुख पद पर भी आरक्षण की यही व्यवस्था है।


पढ़ें, जांबाज बेटी के जज्बे की मुरीद हुई दुनिया

सूची संशोधित नहीं हुई तो ब्लाक में चुनकर आने वाले बाकी 39 प्रत्याशियों के लिए न तो ब्लाक प्रमुख पद पर चुनाव लड़ने का मौका होगा, न ही वे अपने पसंदीदा उम्मीदवार को चुन सकेंगे।

आ सकती हैं आपत्तियां
ब्लाक की सीटों के संबंध में बुधवार को आपत्तियां दर्ज की गई हैं। बृहस्पतिवार को भी लोग आपत्तियां दे सकेंगे। 10-11 जनवरी को इनका निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद अनंतिम सूची निकाली जाएगी। माना जा रहा है कि इसके बाद डोईवाला में एसटी महिला सीटों के आरक्षण की स्थिति साफ हो जाएगी।

इनका कहना है
क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद का आरक्षण का निर्धारण तो शासन के स्तर पर ही हुआ है। यह हमारे हाथ में नहीं था।
-ज्योति, सीडीओ, देहरादून

ब्लॉक में कम से कम दो या अधिक सीटें एसटी महिला होनी चाहिए थीं। सिर्फ एक सीट से विसंगति बन गई है। प्रशासन ने जो व्यवस्था दी है, उससे पंचायती राज का मखौल बन रहा है।
-मूलचंद, प्रवक्ता, उत्तराखंड प्रधान संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed