फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   panchayat election held in march

मार्च के पहले पखवाड़े में होंगे पंचायत चुनाव

Sat, 21 Dec 2013 01:03 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 21 Dec 2013 01:03 PM IST
विज्ञापन
panchayat election held in march

पंचायत चुनाव कार्यक्रम को जल्द ही अंतिम रूप दिया जा सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग एक-दो दिन में इस कार्यक्रम को अंतिम रूप दे सकता है। नए कार्यक्रम के मुताबिक पंचायत चुनाव मार्च के पहले पखवाड़े में होंगे और मतगणना 20 मार्च को होगी। हालांकि अभी इस चुनाव कार्यक्रम पर शासन की सहमति भी होनी है।

विज्ञापन


पढ़ें, महिलाएं नहीं कर सकतीं राजधानी में ये काम
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग को 26 दिसंबर को हाईकोर्ट में पंचायत चुनाव कार्यक्रम भी पेश करना है। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग अब पंचायत चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में व्यस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन चरणों में मतदान

सूत्रों के मुताबिक राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से तैयार किए जा रहे चुनाव कार्यक्रम के तहत प्रदेश में तीन चरणों में 8, 11 और 14 मार्च को मतदान होगा। मतगणना 20 मार्च का होगी।


पढ़ें, यौन शोषणः 'डीजीपी और ममता बोहरा ने रची कहानी'

हालांकि पंचायत चुनाव 29 मार्च तक हो सकते हैं पर होली को देखते हुए आयोग मार्च माह के पहले पखवाड़े में ही मतदान कराने का मन बना रहा है।

पढ़ें, पुलिस में भर्ती के नाम पर 'पुलिस' ने ही लगाया चूना

इस चुनाव कार्यक्रम को आयोग जल्द ही अंतिम रूप भी दे सकता है। कारण यह भी है कि 26 दिसंबर को हाईकोर्ट में चुनाव कार्यक्रम को हाईकोर्ट के सामने रखा जाना है। चुनाव आयोग शासन की सहमति लेकर शीघ्र ही प्रक्रिया शुरू कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed