{"_id":"c36fb64c114511573c62623baff71c83","slug":"panchayat-election-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण पर फिर उलझ सकती है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण पर फिर उलझ सकती है सरकार
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 17 Dec 2013 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायतों के आरक्षण में सरकार का एक बार फिर से उलझना तय है। नए परिसीमन के कारण तस्वीर बदल गई है। ऐसे में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायतों के वार्ड में 20 प्रतिशत का फे रबदल होने की संभावना है। ऐसे में आरक्षण के बदलने की भी पूरी संभावना है।
विज्ञापन
सरकार दबाव में
ठीक लोक सभा से पहले हो रहे पंचायत चुनाव के कारण भी इस बार सरकार खासे दबाव में हैं। फिलहाल पंचायतों में भाजपा का दबदबा है और लोक सभा चुनाव में एक सकारात्मक बढ़त बनाने के लिए कांग्रेस पर पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का दबाव है। इस बार पंचायत चुनाव का कार्यक्रम बेहद कसा हुआ रहेगा।
विज्ञापन
राजनीतिक दलों को मिलेगा फायदा
ऐसे में राजनीतिक दलों को ज्यादा समय शायद ही मिल पाए। अभी ग्राम पंचायतों का परिसीमन हुआ है। इससे करीब 277 ग्राम पंचायतें बढ़ गई हैं। 25 दिसंबर तक ग्राम पंचायत वार्डों का परिसीमन होने की संभावना है। इसके बाद शासन को क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायतों वार्डों का परिसीमन करना है।
विज्ञापन
इसके बाद जाकर आरक्षण के लिए कसरत शुरू हो पाएगी। 29 मार्च से पहले चुनाव होने हैं। जाहिर है कि आरक्षण को भी कम से कम समय में निपटाने की कोशिश होगी।