{"_id":"359d733d25478714a207deeab0b0cdb6","slug":"online-driving-license-application-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर बैठे करें ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर बैठे करें ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 22 Nov 2015 12:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में जल्द ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) के लिए घर बैठे आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
लाइसेंस की प्रक्रिया ऑनलाइन करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत सारथी-4 की वेबसाइट लांच होनी है। इसकी टेस्टिंग दून आरटीओ कार्यालय में चल रही है।
शनिवार को परिवहन आयुक्त चंद्र सिंह नपलच्याल ने टेस्टिंग की प्रक्रिया का जायजा लिया। इसमें तेजी लाने के लिए एनआईसी और आरटीओ के अधिकारी और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए।
लाइसेंस की प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बाद घर बैठकर या साइबर कैफे से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। डॉक्यूमेंट भी आवेदन के साथ अटैच कर ऑनलाइन फीस जमा की जा सकेगी। इसके बाद आरटीओ कार्यालय से टेस्ट के लिए डेट दी जाएगी, दी गई तिथि पर आरटीओ कार्यालय पहुंचकर कंप्यूटर पर ऑनलाइन टेस्ट देना होगा।
विज्ञापन
ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने के बाद लोगों को बार-बार आरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। एआरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने बताया कि टेस्टिंग की प्रक्रिया जारी है। जल्द इसे शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
टेस्ट के समय होगा डॉक्यूमेंट्स का परीक्षण
लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद टेस्ट देने के लिए आरटीओ कार्यालय आने पर असली सर्टिफिकेट लाने होंगे। परिवहन अधिकारी इसकी जांच करेंगे और उसके बाद लाइसेंस जारी किया जाएगा।