{"_id":"40778597c003de9f43cfb499924dcb38","slug":"onion-price-will-down-after-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली बाद नहीं रुलाएगा प्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली बाद नहीं रुलाएगा प्याज
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 24 Oct 2013 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नासिक में तूफान आने की वजह से प्याज की आवक प्रभावित हुई है। आलम यह है कि इस वक्त बढ़िया क्वालिटी का प्याज मंडी में मौजूद ही नहीं।
विज्ञापन
आवक न होने से बढ़ी परेशानी
निमभन क्वालिटी की प्याज का ही दाम थोक में 35 से लेकर 55 रुपए प्रति किलो तक चल रहा है, लेकिन आवक न होने से रिटेल में इसी प्याज को बड़े मार्जिन पर तकरीबन 80 रुपए प्रति किलो पर बेचा जा रहा है। अब दिवाली के बाद ही राहत की उम्मीद की जा रही है।
पढ़ें, चरस के जाल में लड़कियों को फंसाती है ये 'चाची'
विज्ञापन
बात निरंजनपुर मंडी की करें तो इस वक्त प्याज का स्टाक तकरीबन 725 क्विंटल है। समिति के पदाधिकारी इस क्रम से अंजान नहीं, लेकिन आवक की बाधा को बड़ी समस्या करार दे रहे हैं।
विज्ञापन
आलू से कुछ राहत
उनकी मानें तो फिलहाल ग्राहकों को निमभन क्वालिटी के ही प्याज से काम चलाना होगा। आवक ठीक होने में तकरीबन एक पखवाड़े से भी अधिक समय लग सकता है। अलबत्ता, आलू से ग्राहकों को कुछ राहत है।
पढ़ें, करवाचौथ के दिन इस घर में हो गया अनर्थ
इसका भाव इस वक्त थोक में आठ रुपए से लेकर 14 रुपए के बीच चल रहा है। मंडी में इसका स्टाक भी तकरीबन डेढ़ हजार क्विंटल है।
‘प्याज’ का खामियाजा चुनाव में न भुगते सरकार
केशर जन कल्याण समिति के अध्यक्ष एनके गुसाईं ने महंगाई और मिलावट का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर जमाखोरों पर लगाम न लगा सकने का आरोप जड़ा। कहा कि त्योहारी सीजन के समय जनता प्याज के ऊंचे दामों से बेहाल है।
ऐसा न हो कि इसका खामियाजा उसे लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़े। उन्होंने सत्ता पक्ष और विपक्ष से आरोप-प्रत्यारोप से परे हट जनता की चिंता करने की बात कही।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें...