फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   one more accused arrested in attack on tarun vijay case.

सांसद पर हमले में एक और गिरफ्तार, पुलिस की दबिश जारी

Sun, 22 May 2016 08:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर Updated Sun, 22 May 2016 08:04 PM IST
सार

  • अब तक चार गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश जारी
  • पोखरी गांव में दलितों के मंदिर प्रवेश पर हुआ था बवाल
  • तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
one more accused arrested in attack on tarun vijay case.
तरुण विजय - फोटो : AmarUjala

विस्तार

चकराता के पोखरी गांव में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान सांसद तरुण विजय और उनके साथियों पर हमले के मामले के मामले में राजस्व पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एसडीएम प्रेमलाल और सीओ चंद्रमोहन सिंह बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चकराता में डेरा डाले हुए हैं।

विज्ञापन


बीते शुक्रवार को दलितों को लेकर पोखरी गांव स्थित मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने गए राज्य सभा सांसद तरुण विजय, आराधना ग्रामीण विकास केंद्र समिति के संरक्षक दौलत कुंवर व अन्य लोगों पर भीड़ ने हमला बोल दिया और उनसे मारपीट की थी। हमले में सांसद गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन


उन्होंने किसी तरह भाग कर जान बचाई थी। शासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

गिरफ्तार व्यक्ति माना जा रहा मुख्य आरोपी

one more accused arrested in attack on tarun vijay case.
सांसद पर हमला करने को आक्रोशित भीड़ - फोटो : AmarUjala

एसडीएम प्रेमलाल ने बताया कि रविवार को हुकुम सिंह पुत्र केदार सिंह निवासी ग्राम मोहना तहसील चकराता को राजस्व पुलिस ने चकराता बाजार से गिरफ्तार कर लिया।

हुकुम सिंह को ही घटना का मुख्य आरोपी माना जा रहा है। शनिवार को गिरफ्तार हुए तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। सभी पर दंगा भड़काने का आरोप है।

राजस्व पुलिस के हाथ हुड़दंगियों की कुछ फोटो लगी हैं। जिसके आधार पर आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। गिरफ्तारी के लिए रेग्युलर पुलिस का सहयोग लिया जा रहा है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में गांव-गांव दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed