फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   one death from dengue

इंसानी जान पर भारी डेंगू, एक की मौत

Mon, 14 Oct 2013 08:20 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 14 Oct 2013 08:20 PM IST
विज्ञापन
one death from dengue

हरिद्वार जिले में डेंगू ने एक और जान ले ली है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसकी पुष्टि करने से बच रहे हैं। जनपद में डेंगू से आठवीं मौत पर लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


हरिद्वार तहसील के गांव रोशनपुरी निवासी 21 वर्षीय आदेश (पुत्र अनिल कुमार) को तीन दिन पहले बुखार हुआ था। परिजनों ने उसे देशरक्षक चौराहे (कनखल) के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, हालत में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन


देहरादून के लिए रेफर
निजी अस्पताल से डाक्टरों ने उसे महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून के लिए रेफर किया। जहां इलाज के दौरान रविवार देर रात उसकी मौत हो गई।

आदेश के मामा राजू सिंह विराठिया ने बताया की जांच रिपोर्ट में आदेश में डेंगू की पुष्टि हुई है। सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उन्होंने क्षेत्र में डेंगू पर काबू न पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुषमा गुप्ता का कहना है इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। लेकिन, क्षेत्र का निरीक्षण कर लार्वा नष्ट करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed