{"_id":"133e7154f350c7d3a34750eb13f61d34","slug":"obscene-gestures-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क कर रहे थे अश्लील हरकत, लोगों ने की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क कर रहे थे अश्लील हरकत, लोगों ने की धुनाई
देहरादून/ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2013 08:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला संग अश्लील हरकत कर रहे पुरुष को राह चलते लोगों ने देखा तो दोनों को पकड़ लिया। इतने में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता पहुंच गए और उन्होंने उनकी धुनाई शुरू कर दी। सूचना पर रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को लोगों से छुड़ाकर थाने ले आई।
विज्ञापन
तफ्तीश हुई तो मामला सेक्स रैकेट का निकला। पुलिस ने दोनों आरोपित महिला और पुरुष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर को सलमान निवासी चुक्खु मोहल्ला एक महिला के साथ नेहरूकॉलोनी चौक के समीप अश्लील हरकत कर रहा था। राह चलते लोगों ने देखा तो दोनों को पकड़ लिया। इतने में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सूचना पर रायपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने उन्हें लोगों के चुंगल से छुड़ाया। दोनों को थाने लाया गया। वहां पूछताछ हुई तो पता चला कि मामला सेक्स रैकेट का है। पुलिस ने महिला द्वारा दिए गए घर के पते से उसका पति और मां को बुलाया। उन्होंने बताया महिला के अनैतिक कार्यों के चलते पूरा परिवार पूर्व में संबंध विच्छेद कर चुका है जबकि उसका पति भी उसे तलाक दे चुका है। बाद में पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।