{"_id":"219885cd46d8f385a7135f8f114521a0","slug":"nurses-strike-in-uttarakhand-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार झुकी पर नर्सें मांगों पर अड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार झुकी पर नर्सें मांगों पर अड़ीं
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 16 Jan 2014 02:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के आश्वासन के बावजूद उत्तराखंड में नर्सें आंदोलन समाप्त करने को तैयार नहीं है। मंत्री नेगी ने कहा कि नर्सिंग एसोसिएशन को सरकार उनकी जायज मांगों को माने जाने के लिए आश्वस्त कर चुकी हैं।
विज्ञापन
एक मांग यात्रा भत्ता का जीओ जारी कर दिया गया है, जबकि अन्य मांगे स्वीकृति की प्रकिया में चल रही हैं।
भत्ते की औपचारिकता पूरी
नर्सिंग भत्ता दिए जाने पर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और अगली कैबिनेट में पास होते ही शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। डिप्टी डायरेक्टर नर्सिंग पर कार्यवाहक तैनाती के लिए प्रक्रिया पूरी हो गई है।
विज्ञापन
शासन में प्रस्ताव
महानिदेशालय से प्रस्ताव शासन में पहुंच गया है जल्द तैनाती आदेश जारी कर दिए जाएंगे। ढांचे के पुनर्गठन को लेकर प्रस्ताव शासन के पास है, जिसमें विभिन्न विभागों से स्वीकृतियों की औपचारिकताएं विचाराधीन हैं।
विज्ञापन
सरकार की कोशिश है कि अगली कैबिनेट बैठक में उसे पास कर दिया जाए। ग्रेड पे वृद्धि की मांग पर नर्सों को स्पष्ट कर दिया है कि इसे लागू करने में समय लगेगा लेकिन यह आश्वस्त किया है कि लागू अवश्य किया जाएगा।