{"_id":"4cd681355d1f3612b094c50a692ff23d","slug":"nurses-strike-ends","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री के आश्वासन पर नर्सों का आंदोलन खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री के आश्वासन पर नर्सों का आंदोलन खत्म
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 22 Jan 2014 12:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे उत्तराखंड में 23 दिनों से जारी नर्सों का आंदोलन मंगलवार को समाप्त हो गया।
विज्ञापन
पढ़ें, 'आम आदमी पार्टी की असलियत आई सामने'
तीन मांगों पर स्वास्थ्य मंत्री के लिखित आश्वासन देने के बाद उत्तराखंड नर्सेज संघ ने आंदोलन वापस लेने का निर्णय लिया। बुधवार से नर्सें तीनों शिफ्टों में काम करेंगी। आंदोलन के दौरान नर्सें सिर्फ दोपहर की शिफ्ट में ही काम कर रही थीं।
विज्ञापन
पढ़ें, घास की जगह मां ने रेत दिया बच्ची का गला
विज्ञापन
सुबह और रात की शिफ्ट का बहिष्कार कर रही थीं। उत्तराखंड नर्सेज संघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार शाम स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी से मिला। संघ की महामंत्री कृष्णा रावत ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने तीन मांगों पर लिखित आश्वासन दिया।
पढ़ें, श्रद्घा से क्यों 'डरते' हैं शक्ति कपूर?
इसके बाद आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी गई। उन्होंने बताया कि 28 और 29 जनवरी को मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के समक्ष शासन, प्रशासन और नर्सेज संघ की त्रिपक्षीय वार्ता होगी।
पढ़ें, अनुपमा हत्याकांडः राजेश गुलाटी पर फैसला जल्द
बैठक में ग्रेड पे के संबंध में फैसला होगा। इस दौरान संघ की अध्यक्ष अंजना भौमिक, रामेश्वरी, राजकुमार, रेखा बिष्ट आदि मौजूद रहीं।
इन पर मिला आश्वासन
निदेशक नर्सिंग, संयुक्त निदेशक और उप निदेशक पद पर नर्सिंग संवर्ग से नियुक्त, 12.50 रुपए नर्सिंग भत्ता, दो हजार रुपए तक नर्सिंग केयर भत्ता और नर्सिंग नियमावली ढांचे का पुनर्गठन।