फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nurses on strike

भत्ता बढ़ा पर नहीं मानी नर्सें

Tue, 14 Jan 2014 03:54 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 14 Jan 2014 03:54 PM IST
विज्ञापन
nurses on strike

नर्सों की मुख्य मांग ग्रेड पे को लेकर उत्तराखंड सरकार फैसला नहीं ले पाई है, जबकि वाहन भत्ते की वृद्धि पर मुहर लग गई है।

विज्ञापन


आंदोलन समाप्त नहीं हुआ
सरकार की आंशिक तौर पर नर्सों की मांगे मानने के बावजूद उनका आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है। नर्सिंग एसोसिएशन ने मांगों के शासनादेश जारी नहीं होने तक अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला लिया है। 20 जनवरी तक नर्सें क्रमिक अनशन पर रहेगी और उसके बाद हड़ताल पर उतर सकती हैं।

नर्सों की हड़ताल समाप्त करवाने के लिए सरकार के स्तर पर कुछ मांगों पर सहमति बनी है। नर्सों को पहले साइकिल भत्ता में महज डेढ़ सौ रुपए से उसे वाहन भत्ते में परिवर्तित कर 12 सौ रुपए कर दिया है।
विज्ञापन


नर्सिंग भत्ता बढ़ाकर चार हजार रुपए करने की मांग सहित नर्सों के ग्रेड पे और सेवा नियमावली में निदेशक तक के पद का सृजन किये जाने पर मंत्रिमंडल से मुहर नहीं लगी है। नर्सें मांगों के समर्थन में क्रमिक अनशन को 20 नवंबर तक करने का फैसला ले चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक शिफ्ट में काम कर रही नर्सों ने चेताया है कि अगर शासनादेश जारी नहीं हुए तो पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

शासनादेश और आश्वासन मिले तो माने
नर्सिंग एसोसिएशन ने साफ किया है कि सरकार भत्तों को बढ़ाने के शासनादेश करने के साथ ग्रेड पे और ढांचा पुनर्गठन पर ठोस आश्वासन दे तो वह आंदोलन समाप्त करने पर फैसला कर सकती हैं।


नर्सिंग एसोसिएशन की प्रांतीय महामंत्री कृष्णा रावत ने कहा कि जब तक उन्हें शासनादेश की कापी नहीं मिलती आंदोलन बंद नहीं होगा।

ग्रेड पे, ढांचा पुनर्गठन कर स्केल रिवाइज करने जैसी मांगों पर सरकार आश्वासन दे कि इतनी अवधि के भीतर लागू कर दिया जाएगा और तुरंत डीडीएनए (डिप्टी डायरेक्टर नर्सिंग) का पद भरा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed