{"_id":"e0b3f047e427eff8170ed0dbf85f2bf8","slug":"number-of-patients-with-dengue-increasing","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाडों पर भी फैल रहा डेंगू 'जहर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाडों पर भी फैल रहा डेंगू 'जहर'
अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Mon, 30 Sep 2013 10:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में रविवार को डेंगू के तीन मरीज भर्ती हुए।
विज्ञापन
तीनों मरीज दिल्ली से आए हैं। इनका यहां पर इलाज शुरू हो गया है। चिकित्सालय में आने वाले रोगियों में संजय नेगी और विश्वेश्वरी कोटद्वार के नजीबाबाद रोड निवासी हैं। हिमांशु पदमपुर का रहने वाला है।
दिल्ली में स्वास्थ्य खराब होने के कारण तीनों घर कोटद्वार लौट आए। यहां उपचार के लिए अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि तीनों को डेंगू की शिकायत है।
पहले भी आ चुके हैं कई मामले
डेंगू के मामले पिछले कुछ समय से बढ़ने लगे हैं। इधर कुछ दिनों पहले भी यहां पर पांच मामले डेंगू के सामने आए थे। इनमें से चार लोग दिल्ली से आए थे। एक केस डेंगू का कोटद्वार का था। दिल्ली में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने से वहां रह रहे यहां के लोगों में चिंता बढ़ रही है।
विज्ञापन
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...