फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now kids will eat safe mid day meal

अब बच्चों को मिलेगा साफ खाना

Sat, 17 Aug 2013 01:55 PM IST
हरिद्वार/ब्यूरो
हरिद्वार/ब्यूरो Updated Sat, 17 Aug 2013 01:55 PM IST
विज्ञापन
Now kids will eat safe mid day meal
प्राथमिक और जूनियर कक्षाओं के बच्चों को अब स्वच्छ भोजन मिल सकेगा। इसके लिए स्कूलों में खाना बनाने वाली भोजन माताओं को बीआरसी बहादराबाद में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


सभी वर्गों के  बच्चों को अनिवार्य रूप से शिक्षा मिल सके इसके लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना शुरू की गई। समय-समय पर मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठते रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं भोजन बनाते समय साफ सफाई पर विशेष ध्यान नहीं दिया जाता। पिछले दिनों बिहार में मध्याह्न भोजन से मारे गए बच्चों की घटना से उत्तराखंड के शिक्षा विभाग की भी आंखें खोल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोजन बनाने का प्रशिक्षण
विभागीय आदेशानुसार बीआरसी बहादराबाद पर भोजन माताओं को स्वच्छ भोजन बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन मोहकम सिंह चौहान ने बताया कि 480 भोजन माताओं के चार समूह बनाकर आठ मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण दे रहे हैं।


शुक्रवार को 162 भोजन माताओं के पहले समूह को प्रशिक्षण दिया जाना शुरू किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी कुशला प्रसाद के अनुसार भोजन माताओं को 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से आने जाने का खर्च दिया जाएगा, जबकि मास्टर ट्रेनर को 100 रुपये मिलेंगे।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed