{"_id":"20497c5c17b0f2cbfcddec5790eadfc5","slug":"no-work-no-pay-ineffective","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्स हड़ताल : नो वर्क नो पे है सिर्फ दिखावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्स हड़ताल : नो वर्क नो पे है सिर्फ दिखावा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 09 Jan 2014 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार या कोर्ट चाहे जो कह लें पर आंकड़े बताते हैं कि कर्मचारियों को नो वर्क नो पे लागू कर उनको आंदोलन से वापस बुलाने के आदेश अब तक कारगर साबित नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, चुनाव हुए बिना ही ब्लाक प्रमुख तय!
विज्ञापन
अधिकांश मामलों में नो वर्क नो पे लागू करने के बाद जब आंदोलनरत कर्मचारी संगठनों से समझौता होता है तो वेतन काटने के नाम पर हर बार उसे उपार्जित अवकाश में समायोजित कर देने पर सहमति के बनी है।
विज्ञापन
सरकार नहीं लागू करती
मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की आरक्षण के मसले को लेकर हुई हड़ताल के दौरान सरकार ने 'नो वर्क नो पे' का शासनादेश कैबिनेट की बैठक के बाद लागू किया था। बाद में कर्मचारियों उपार्जित अवकाश से वेतन कटौती को समायोजित कर दिया गया।
पहले भी हो चुका है ऐसा
राज्य कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान भी सरकार ने नो वर्क नो पे का आदेश लागू करने की बात की थी, लेकिन बाद में इन कर्मचारियों के काटा गया वेतन भी उपार्जित अवकाश में समायोजित कर दिया गया।
पढ़ें, अपराधियों को सबक सिखाने के लिए बनी 'फोर्स'
कई दिन चले फार्मासिस्टों के कार्य बहिष्कार और फिर हड़ताल पर नो वर्क नो पे के आदेश जारी हुए, लेकिन बाद में तीन दिन का काटा वेतन उपार्जित अवकाश में समायोजित कर दिया गया।