फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   no vip treatment in haridwar ardh kumbh.

बड़ी खबर: अर्द्धकुंभ में नहीं होंगे VIP के लिए अलग इंतजाम

Fri, 18 Dec 2015 04:05 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 18 Dec 2015 04:05 PM IST
विज्ञापन
no vip treatment in haridwar ardh kumbh.

अर्द्धकुंभ के दौरान अति विशिष्ट और विशिष्ट व्यक्तियों के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं हो पाएगी।

विज्ञापन


जी, हां उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार अन्य राज्यों को साफ-साफ सूचित करे कि अर्द्घकुंभ के दौरान अति विशिष्ट और विशिष्ट व्यक्तियों के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं हो पाएगी।

उधर, शासन का दावा है कि अधिकतर निर्माण कार्य 31 दिसंबर तक पूरे कर लिए जाएंगे। बृहस्पतिवार को अर्द्धकुंभ तैयारी की समीक्षा बैठक में राज्यपाल ने कहा कि तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए अति विशिष्ट या विशिष्ट व्यक्तियों के लिए अलग से विशेष व्यवस्था किया जाना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन


लिहाजा समय रहतेयह जानकारी अन्य राज्यों को दे दी जाए। राज्यपाल ने सुरक्षा के मामले में कोई चूक न रहने की सख्त हिदायत भी दी।

हरिद्वार में 14 जनवरी 2016 से शुरू हो रहा अर्द्धकुंभ

no vip treatment in haridwar ardh kumbh.

14 जनवरी 2016 से हरिद्वार में अर्द्धकुंभ शुरू होने जा रहा है। इसके लिए राज्यपाल का कहना था कि अर्द्धकुंभ की हर व्यवस्था का गौर से अध्ययन किया जाए और किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहने पाए।

साथ ही अर्द्धकंभ की व्यवस्थाओं की जानकारी समय-समय पर मीडिया को भी दी जाए। अब तक की तैयारियों पर संतोष जताते हुए राज्यपाल ने अधिकारियों को इसे सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी स्रोतों व संसाधनों का बेहतर उपयोग करने का भी सुझाव दिया।

अधिकारियों ने राज्यपाल को स्नान स्थल, आवागमन, ट्रैफिक प्लान, भीड़ नियंत्रण, सड़क तथा पुल निर्माण, घाट, शिविर, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, चिकित्सा, भोजन, सुरक्षा आदि की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि सभी प्रमुख कार्य करीब-करीब पूरे हो चुके हैं । बचे हुए काम भी 31 दिसंबर तक पूरे करा लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed