फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   no shameful act with our daughter

'नहीं हुई हमारी बेटियों से छेड़छाड़'

Sat, 21 Sep 2013 07:05 PM IST
अमर उजाला, पौड़ी
अमर उजाला, पौड़ी Updated Sat, 21 Sep 2013 07:05 PM IST
विज्ञापन
no shameful act with our daughter

उत्तराखंड में पौड़ी के श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल में हुई कथित छेड़छाड़ के मामले ने शनिवार को नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में कई महिला अभिभावकों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर प्रधानाचार्य पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। मामले में प्रधानाचार्य के खिलाफ लगाई गई धाराओं को निरस्त करने की मांग की।

विज्ञापन


इस मौके पर महिला अभिभावकों ने पुलिस अधीक्षक विमला गुंज्याल से भेंटकर उन्हें बताया कि स्कूल में 19 सितंबर को हुई उक्त घटना से वे चिंतित हैं। सभी के बच्चे उक्त स्कूल में पढ़ने के लिए जा रहे हैं। यह घटना कल किसी भी बच्चे के साथ हो सकती है।
विज्ञापन


महिला अभिभावकों ने कहा कि स्कूल से स्टाफ और विद्यार्थियों से पूछने पर पता चला है कि मामले में प्रधानाचार्य निर्दोष है। जिन अभिभावकों और छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य पर आरोप लगाए हैं वह निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य पर छेड़खानी के आरोप लगाए हैं प्रधानाचार्य ने उन छात्र-छात्राओं के मोबाइल विद्यालय में लाने पर प्रतिबंध लगाया था। छात्र-छात्राओं को इस विषय में समझाया भी गया। इसी बात पर छात्र-छात्राएं भड़क गए।

उन्होंने डीएम और एसपी से प्रधानाचार्य पर निराधार आरोप लगाने वाले छात्र-छात्राओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विमला गुंज्याल सभी महिला अभिभावकों से अलग से बातचीत की। ज्ञापन देने वालों में सरिता रावत, उर्मिला कुकरेती, संतोषी देव, रजनी चौहान, मधु खुगशाल, मीनाक्षी पंत, कुसुम देवी, दीप्ति नेगी, पूनम बहुगुणा, पूर्णिमा राणा, देवेश्वरी देवी सरोजनी देवी समेत कई अभिभावक शामिल थी।

कुछ शिक्षकों ने भड़काया छात्र-छात्राओं
श्री गुरूराम राय स्कूल के अधिकृत प्रबंधक गबर सिंह राणा ने कहा कि स्कूल के छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य के खिलाफ कुछ अज्ञात तत्वों, वरिष्ठ छात्र-छात्राओं और शिक्षकों द्वारा भड़काया गया है। दोषी पाए जाने पर छात्र-छात्राओं और अध्यापकों के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मीडिया को जारी एक विज्ञप्ति में स्कूल के अधिकृत प्रबंधक गबर सिंह राणा ने कहा कि 19 सितंबर को कालेज में हुई घटना की विभाग द्वारा प्रारंभिक जांच की गई। जिसमें अधिकारियों द्वारा सभी संबंधित पक्षों के लिखित मौखिक बयानों तथा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। जिसमें पाया गया कि प्रधानाचार्य के खिलाफ छात्र-छात्राओं को कुछ अज्ञात तत्वों, वरिष्ठ छात्र-छात्राओं और कुछ अध्यापकों द्वारा भड़काया गया है। प्रधानाचार्य के साथ अभद्रता हुई है। स्कूल संपत्ति को दो लाख का नुकसान हुआ है।

अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच आख्या प्रबंधन समिति को सौंपने के बाद फिर मुख्य जांच आयोग द्वारा घटना की जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने वाले छात्र-छात्राओं शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बाहरी तत्वों के खिलाफ सक्षम न्यायालय में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय को सुचारू रूप से चलाने का निर्णय लिया है। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए आवश्क कदम उठाए जा रहे हैं।


स्कूल में शुरू हुआ पठन पाठन कार्य
गुरूराम राय स्कूल में पठन पाठन कार्य शुरू हो गया। विद्यालय के सभी छात्र रोज की भांति आज सुबह स्कूल पहुंचे। विद्यालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मी प्रसाद सिलोड़ी ने बताया विद्यालय में पठन पाठन कार्य नियमित रूप से चला।
खर्कवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed