{"_id":"d82a2baba97810b7c7f09e93d8537ad1","slug":"no-one-help-police-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मदद को नहीं आया कोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की मदद को नहीं आया कोई
रुड़की/ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2013 01:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जान की परवाह किए बिना बदमाशों से भिड़ने वाले सिपाही सुनित नेगी की मदद को कोई भी नहीं आया। बदमाश एक के बाद एक गोली सिपाही पर चलाते रहे, लेकिन घटनास्थल से सटे घरों से किसी ने बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन
जब मौके पर पहुंचे दरोगा संजय रावत और अन्य पुलिसकर्मी लहूलुहान हालत में जांबाज सिपाही को झाड़ियों से निकालकर
लाए तो उन्होंने लोगों से कार लाने की मदद मांगी। लेकिन लोगों ने उनकी बात को अनसुना कर दिया।
इसी बीच सिपाही शहीद हो गया। घटनास्थल पर पुलिस बदमाशों को तलाशने के लिए लोगों से टार्च मांगती रही। लेकिन किसी ने टार्च तक उपलब्ध नहीं कराई और न ही वहां प्रकाश की व्यवस्था की।
विज्ञापन
मुठभेड़ की खबर सुनकर पुलिस भी आनन-फानन में मौके पर पहुंची थी। पुलिस अधिकारी मान रहे है कि यदि कालोनी के लोग हिम्मत दिखाते तो बदमाशों की घेराबंदी हो सकती थी।
विज्ञापन
गांव के लोगों ने दिखाई हिम्मत
पुलिस मुठभेड़ के दौरान कालोनी के लोग भले ही बाहर न निकले हों, लेकिन गंगनहर कोतवाली से सटे पाडली गुर्जर गांव के लोग काफी संख्या में हथियार लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
पुलिस की मदद के लिए लोग मौके पर पहुंचकर बदमाशों को तलाश करते रहे। गांव के लोगों की तरह यदि कालोनीवासी भी हिम्मत दिखाते तो शायद बदमाश पकड़ में आ जाते।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें