{"_id":"123ad285624396aabd0078069301e363","slug":"nityanand-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी में नित्यानंद, संत समाज बेचैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी में नित्यानंद, संत समाज बेचैन
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 04 Jan 2014 01:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्स स्कैंडल से सुर्खियों में आए महानिर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर परमहंस स्वामी नित्यानंद के हरिद्वार के एक लग्जरी होटल में पहुंचने से संत समाज में बैचेनी का माहौल है।
विज्ञापन
होटल प्रबंधन को अध्यात्मिक गतिविधियों के दौरान दखल न देने का भी हुक्म जारी किया गया है। दिनभर खुफिया एजेंसियां संत की मौजूदगी के मायने निकालती रही।
महामंडलेश्वर की उपाधि
वर्ष 2010 के हरिद्वार कुंभ के समय परमहंस स्वामी नित्यानंद के दामन पर सेक्स स्कैंडल के छीटें पडे़ थे। इलाहाबाद कुंभ में महानिर्वाणी अखाडे़ ने स्वामी नित्यानंद को महामंडलेश्वर की उपाधि से नवाजा था।
विज्ञापन
कुंभ के बाद अब अचानक महामंडलेश्वर के हरिद्वार का रुख करने पर संत समाज बैचेन हैं। बृहस्पतिवार को अपने वीआईपी अनुयायियों के साथ वे पतंजलि योगपीठ के समीप एक होटल में डेरा डाले हुए हैं। चर्चित संत की आमद से खुफिया एजेंसियों के कान खडे़ हो गए हैं।
विज्ञापन
दो दिन से खुफिया एजेंसियों के कर्मी होटल के इर्द गिर्द मंडरा रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्वामी नित्यानंद अध्यात्मिक गतिविधियों में मशगूल हैं। वे 22 जनवरी तक हरिद्वार में रहेंगे।