फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nikay chunav 2018 19 leaders unable to fight election

निकाय चुनाव 2018: इस बार चुनाव नहीं लड़ सकेंगे 19 लोग 

Thu, 18 Oct 2018 08:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर Updated Thu, 18 Oct 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
nikay chunav 2018 19 leaders unable to fight election

पिछले निकाय चुनावों में मैदान में उतरे दो अध्यक्ष पद के दावेदारों समेत 19 प्रत्याशियों को चुनाव आयोग ने इस बार चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। इन पर निर्धारित समय पर चुनाव खर्च का ब्यौरा आयोग को उपलब्ध नहीं कराने का आरोप है। आयोग के इस आदेश के साथ ही इनके चुनाव लड़ने पर भी प्रतिबंध लग गया है।

विज्ञापन


वर्ष 2013 के निकाय चुनाव में कपकोट नगर पंचायत की सीट अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित थी। जबकि बागेश्वर महिला के लिए आरक्षित थी। कपकोट नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के दो जबकि सात सदस्य पद प्रत्याशियों ने निर्वाचन आयोग को चुनाव खर्च का लेखा जोखा नहीं दिया था। जबकि बागेश्वर नगर पालिका चुनाव में सभासद पद के 10 प्रत्याशियों ने चुनाव के खर्च का लेखा जोखा मुहैया नहीं कराया था। आयोग ने अब सभी 19 प्रत्याशियों को चुनाव के लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है।  
विज्ञापन


आयोग द्वारा अयोग्य घोषित किए गए प्रत्याशी 
कुंती देवी- कपकोट- अध्यक्ष पद 
हेमा तिरुवा- कपकोट- अध्यक्ष पद 
दीवान सिंह- मंडलखेत- सदस्य 
दान सिंह गढ़िया- मंडलखेत- सदस्य 
कमला देवी- कपकोट- सदस्य 
सुशीला- भराड़ी- सदस्य 
भावना- पालीडुंगरा- सदस्य 
नंदन सिंह- खीरगंगा- सदस्य 
गोविंद सिंह- शिवालय- सदस्य 
पंकज कुमार- बैणीमाधव वार्ड- सदस्य 
पुष्कर साह- भीलेश्वर- सदस्य 
धर्मेंद्र साह- बनखोला- सदस्य 
गोपुली देवी- ठाकुरद्वारा- सदस्य 
मोहनी देवी- ठाकुरद्वारा- सदस्य 
पार्वती देवी- ठाकुरद्वारा- सदस्य 
मदुली देवी- घटबगड़- सदस्य 
पंकज जोशी- ज्वालादेवी- सदस्य 
शेर सिंह- ज्वालादेवी- सदस्य 
गंगा देवी- ज्वालादेवी- सदस्य 

पिछले निकाय चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन में 19 प्रत्याशियों को इस बार चुनाव लड़ने के लिए अपात्र घोषित किया है। इनके चुनाव लड़ने पर रोक रहेगी। 
- राकेश चंद्र तिवारी, रिटर्निंग अधिकारी, बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed