फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NGT ban create danger on 21 cities.

NGT के बैन से 21 शहरों के वजूद पर संकट

Thu, 24 Dec 2015 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 24 Dec 2015 11:21 AM IST
विज्ञापन
NGT ban create danger on 21 cities.

गंगा के दोनों किनारों से 100 मीटर तक निर्माण की पाबंदी का निर्देश नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल ने जारी तो कर दिया है, लेकिन इसे जमीन पर उतारने में शासन के हाथ-पैर फूल रहे हैं। अगर इस निर्देश पर अमल किया गया तो सालों से गंगा किनारे बसे 21 शहरों पर संकट खड़ा हो जाएगा। इसके अलावा लगभग चार सौ गांव इसकी चपेट में आ जाएंगे। गोमुख से हरिद्वार तक अधिकांश आबादी गंगा नदी के किनारे ही बसी हुई है।

विज्ञापन


गोमुख से हरिद्वार तक गंगा की लंबाई तकरीबन 500 किमी है। हरिद्वार, ऋषिकेश के अलावा देवप्रयाग, कर्णप्रयाग, कीर्तिनगर, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, जोशीमठ गंगा किनारे ही आबाद हैं। कुछ गांव और कस्बे ऐसे भी हैं जिनका आकार अगर गंगा किनारे नापा गया तो सौ मीटर में सरहद ही पार हो जाएगी।
विज्ञापन


एनजीटी की चैंबर मीटिंग में इस निर्देश के अनुपालन में आ रही दिक्कत अफसरों ने साफ कर दी। वन संरक्षक एसपी सुबुद्धि ने बताया कि चैंबर मीटिंग में एनजीटी चेयरमैन के समक्ष यह मसला रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोमुख से हरिद्वार तक गंगा किनारे बसी है आबादी

NGT ban create danger on 21 cities.

ट्रिब्युनल से कहा गया है कि इस निर्देश के अनुपालन के संबंध में दिक्कत और सुझाव पेश किए जाएंगे। नमामि गंगे मिशन के तहत गंगा बेसिन का एक्शन प्लान सुबुद्धि ने ही तैयार किया है।

बैठक में उठा कालागढ़ प्रकरण
एनजीटी चैंबर मीटिंग में कालागढ़ का मामला भी रखा गया। अधिकारियों के अनुसार कार्बेट एरिया में 9 हजार हेक्टेयर में रामगंगा परियोजना पर यूपी का सिंचाई विभाग काम कर रहा था। इस पर कालोनी बनाई गई थी। 1999 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 349 हेक्टेयर भूमि कार्बेट को वापस करने का आदेश किया। वर्ष 2003 में अफसरों की टीम भी मौके पर निरीक्षण करने गई। कालोनी के 51 हेक्टेयर भूमि पर यूपी के सिंचाई विभाग का कब्जा है। यह भूमि यूपी लौटा नहीं रहा है। रिजर्व फोरेस्ट क्षेत्र में आने वाली इस भूमि पर अवैध कब्जे भी हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed