फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   news viral about to assembly dissolved.

सोशल मीडिया पर वायरल खबर ने उत्तराखंड में मचाया हड़कंप

Tue, 14 Jun 2016 08:48 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, देहरादून
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 14 Jun 2016 08:48 AM IST
सार

  • 16 मार्च को इसकी घोषणा की तिथि की अफवाह
  • कांग्रेस ने ऐसी आशंकाओं को सिरे से खारिज किया

विज्ञापन
news viral about to assembly dissolved.
व्हाट्सऐप

विस्तार

सोशल मीडिया पर सोमवार को विधानसभा भंग करने की खबर बड़ी तेज वायरल हुई। व्हाट्स-एप पर एक से दूसरे ग्रुप में इस तरह की खबरें फैलती रहीं। इसमें 16 जून को विधानसभा भंग करने की तिथि भी दे दी गई। लेकिन, कांग्रेस ने इस तरह की खबर को पूरी तरह से आधारहीन बताया।

विज्ञापन


सियासी संकट झेलकर दोबारा सरकार बनाने में सफल हरीश रावत इन दिनों बजट की दिक्कत से जूझ रहे हैं। केंद्र सरकार से कई बार अनुरोध करने और पत्र लिखने के बाद भी इस दिशा में कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


जहां सरकार अपनी घोषणाएं पूरी करने में असमर्थ साबित हो रही है, वहीं जल्द ही सरकार चलाने की राह में बड़ा वित्तीय संकट खड़ा हो सकता है। ऐसे माहौल को देखते हुए यह चर्चा आम है कि सरकार विधानसभा भंग करके चुनाव में जा सकती है। यदि अभी चुनाव का ऐलान किया जाता है तो भाजपा पर सरकार को अस्थिर करने के अलावा राज्य के विकास की राह में रोड़े अटकाने जैसे तर्क वोटरों के सामने रखे जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के मीडिया सलाहकार ने दी सफाई

news viral about to assembly dissolved.
हरीश रावत - फोटो : फाइल फोटो

ऐसी ही चर्चाओं के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने हरीश रावत द्वारा 16 जून को विधानसभा भंग करने की घोषणा की तैयारी संबंधी खबर फैला दी। इसके बाद कांग्रेस नेताओं के फोन इस खबर की पुष्टि के लिए लगातार घनघनाते रहे।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार सुरेंद्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसी चर्चाएं उनके भी सुनने में आई हैं। लेकिन, यह कोरी अफवाह है। सरकार हर हाल में अपना कार्यकाल पूरा करेगी। अभी प्रदेश के विकास की तमाम योजनाएं हैं, जिन पर अमल करने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed