फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   news route of char dham yatra uttarakhand.

उत्तराखंडः नए रास्ते से नजदीक हो जाएंगे चारों धाम

Sun, 28 Dec 2014 01:23 PM IST
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, देहरादून
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 28 Dec 2014 01:23 PM IST
विज्ञापन
news route of char dham yatra uttarakhand.

तीर्थयात्रियों के लिए उत्तराखंड के चारों धाम अब और नजदीक आने वाले हैं। राज्य सरकार ने सुगम, सुरक्षित और वैकल्पिक सड़क मार्ग का खाका तैयार किया है जिससे इनकी आधी से ज्यादा दूरी घट जाएगी।

विज्ञापन


इसकी परियोजना रपट भी तैयार कर ली गई है। वर्तमान मार्गों से चार धाम की कुल यात्रा 813 किलोमीटर की है। जबकि प्रस्तावित मार्ग से यह दूरी सिमट कर 389.6 किलोमीटर रह जाएगी। नए मार्ग में लंबी सुरंगें व पुल बनेंगे, जिससे खराब मौसम में भी यात्रा प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन


सभी धाम एक मार्ग से जुड़ जाएंगे। नया मार्ग सीमावर्ती इलाकों को भी जोड़ेगा। प्रदेश सरकार की पहल पर राज्य योजना आयोग से जुड़े अधिकारियों ने इस परियोजना की रपट भी तैयार करा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक इस पर करीब आठ हजार करोड़ की लागत आएगी। इसके लिए देश और विदेश के कुछ विशेष सुरंग मार्गों का भी अध्ययन किया गया है।

शीतकालीन चार धाम भी आएंगे पास

news route of char dham yatra uttarakhand.

चार धामों की यात्रा मार्ग के कम होने के साथ जोशीमठ, गोपेश्वर, ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बड़कोट की दूरी भी कम हो जाएगी। यात्रियों को करीब 423.4 किलोमीटर की अनावश्यक यात्रा से राहत मिलेगी।

वर्तमान चार धाम मार्गों से होकर प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। इन्हीं मार्गों से होकर सेना सीमावर्ती इलाकों तक पहुंचती है। इस मार्ग के साथ हेमकुंड साहिब, सीमावर्ती नीती-माणा आदि आबादी वाले क्षेत्र घाटी में या नदी के किनारे हैं।

कुछ इलाकों में हर साल बाढ़ और भूस्खलन से मार्ग प्रभावित रहता है। नए मार्ग के लिए तैयार रपट में इसका भी हवाला दिया गया है कि हर साल इनकी मरम्मत पर करोड़ों रुपए खर्च होते हैं। धन के साथ जन हानि भी होती है।

वर्तमान और प्रस्तावित मार्ग की तुलना

कहां से कहां तक - वर्तमान मार्ग - प्रस्तावित मार्ग - अंतर
यमुनोत्री से गंगोत्री - 212 किमी - 122.5 किमी - 89.5
गंगोत्री से केदारनाथ - 369 किमी - 151.5 किमी - 217.5
केदारनाथ से बदरीनाथ - 232 किमी - 115.6 किमी - 116.4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed