फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new strategy of pranaw singh champion

अब चैंपियन के 'निशाने' पर मुख्य सचिव

Mon, 11 Nov 2013 12:21 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 11 Nov 2013 12:21 PM IST
विज्ञापन
new strategy of pranaw singh champion

अपनी ही सरकार के लिए मुसीबतें खड़े करने वाले खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने शासन और सरकार के खिलाफ जमकर शोले उगले।

विज्ञापन


मुख्य सचिव से मुलाकात की बात कही

बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों की नियुक्ति की मांग के समर्थन में चैंपियन ने सोमवार को मुख्य सचिव (सीएस) से मुलाकात की बात कही। इस दौरान वह कह गए कि बातचीत के दौरान जरूरत पड़ी तो वह सीएस की मेज पर 25 किलो का हाथ मारेंगे।

पढ़ें, केदारनाथ: आपदा के विशेष पैकेज में लगा कट
विज्ञापन


यही नहीं उन्होंने सीएस का गला पकड़कर यह पूछने की बात कही कि ‘कब तक काम करेगा।’ चैंपियन यहीं नहीं थमे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सीएम और मंत्री कारों में मौज कर रहे हैं, काम तो अफसर ही करते हैं। रविवार सुबह 11 बजे चैंपियन परेड ग्राउंड पर धरना दे रहे प्रशिक्षितों के बीच पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने में पूरी करवाएंगे मांग
चैंपियन ने कहा कि सोमवार को वह दस प्रशिक्षितों को लेकर मुख्य सचिव सुभाष कुमार के पास जाएंगे। उनसे दो टूक कहा जाएगा कि आश्वासन नहीं, सीधे बताएं कि कितने प्रशिक्षितों को नियुक्ति दी जाएगी। चैंपियन ने कहा कि अब तक सरकार प्रशिक्षितों को टालती आ रही है, लेकिन अब प्रशिक्षितों को उनका वारिस (चैंपियन) मिल गया है। कहा कि एक महीने के भीतर प्रशिक्षितों की मांग पूरी करवाएंगे।

पढ़ें, मोदी की रैली बनी जीवन-मरण का प्रश्न!


सरकार पर सवाल उठाते हुए चैंपियन ने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्री गुलामी की बेड़ियों में जकड़े हुए हैं। सरकार मांगों पर विचार करेगी, प्रस्ताव बनाएगी, लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं करेगी। चैंपियन ने यह भी कहा कि नेताओं की कौम सबसे बेवफा होती है, जिसका कोई ईमान-धर्म नहीं।

विद्युत संविदा कर्मियों में भी भरी हवा
प्रदेश सरकार और शासन भले नियमितीकरण की मांग पर आंदोलनरत विद्युत संविदा कर्मियों की अनदेखी कर रहा हो, लेकिन विधायक चैंपियन उनमें हवा भरने का काम कर रहे हैं। रविवार को चैंपियन ने परेड ग्राउंड में धरने पर बैठे संविदा कर्मियों से भी मुलाकात की।

भरोसा दिलाया कि वह सीएम से बात कर संविदा कर्मियों की मांग पूरी कराएंगे। इस दौरान चैंपियन ने सीएम विजय बहुगुणा के एक करीबी विधायक पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब वे मांग पूरी नहीं करा सकते तो संविदा कर्मियों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर क्यों किया। चैंपियन की बातों से खुश संविदा कर्मियों ने उनके समर्थन में जमकर नारे भी लगाए।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें---

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed