उत्तराखंड: सड़क किनारे मिला बैग, अंदर था बच्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ तिराहे पर विद्युत पोल के नीचे एक बैग में कंबल से लिपटा नवजात शिशु मिला है। पुलिस ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, जहां वह बाल कल्याण समिति के देखरेख में है।
यह नवजात शिशु बृहस्पतिवार को रात करीब सवा नौ बजे केदारनाथ हाईवे पर विद्युत पोल के नीचे मिला।
गुरुवार को रात करीब सवा नौ बजे केदारनाथ हाईवे पर नवजात के मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. राघव लंगर ने बच्चे को पांच दिन तक अस्पताल में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला बाल कल्याण समिति की सदस्य सुनीता जोशी को केयर टेकर के रूप में बच्चे की देखरेख को कहा है।
स्वस्थ है नवजात, मिलेगी मां-बाप की गोद
बताया कि नवजात शिशु को गोद लेने के लिए कई लोगों ने आवेदन किया है। इस संबंध में समिति की 18/19 मार्च को होने वाले बैठक में सुनवाई के बाद निर्णय लिया जाएगा। जिला अस्पताल के सीएमएस एसपीएस नेगी ने बताया कि दो दिन का नवजात शिशु स्वस्थ है।
गोद लेने की प्रक्रिया
अधिवक्ता एपी वाजपेयी ने बताया कि लावारिस मिले बच्चों/नवजात शिशु को गोद लेने की प्रक्रिया में इच्छुक दंपति जिला बाल कल्याण समिति को प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। समिति में मौजूद जिला जज, डीएम सहित कई जिलास्तरीय अधिकारी प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई करते हैं। बेहतर सामाजिक स्तर वाले दंपति को नवजात गोद दिया जाता है।
जिले में नहीं हैं बाल सदन
डीएम डॉ. राघव लंगर ने बताया कि रुद्रप्रयाग जनपद में बाल/शिशु सदन नहीं है। यहां उन बच्चों को रखा जाता है, जो लावारिस स्थिति में मिलते हैं। जिले में ऐसे बच्चों को जिला बाल कल्याण समिति की देखरेख में शुरूआती दो-तीन दिन नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती किया जाता है। इसके बाद समिति की बैठक में इस विषय पर अग्रिम कार्रवाई पर चर्चा की जाती है।
गोद लेने के लिए मिलने लगे हैं आवेदन
लावारिस मिले नवजात को गोद लेने के लिए कई लोगों ने अस्पताल और जिला प्रशासन को फोन कर जानकारी मांगी है। शुक्रवार शाम तक पांच आवेदन जिला प्रशासन को मिल चुके थे।
दूसरी तरफ कुछ लोगों ने भी अपने-संगे-संबंधियों की ओर से नवजात के बारे में पूछने और और उसे गोद लेने की प्रक्रिया जानने की बात कही।
अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
केदारनाथ तिराहे पर मिले नवजात के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। कोतवाली प्रभारी केएस बिष्ट ने बताया कि लोगों से जानकारी ली जा रही है। अन्य सूत्रों के माध्यम से भी जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।