फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nd tiwari, kc singh baba nainital seat

एनडी तिवारी ने बढ़ाई कांग्रेस के बाबा की मुश्किलें

Mon, 07 Apr 2014 02:15 PM IST
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 07 Apr 2014 02:15 PM IST
विज्ञापन
nd tiwari, kc singh baba nainital seat

उत्तराखंड की राजनीति के बाबा यानी बुजुर्ग नेता नारायण दत्त तिवारी ने कांग्रेस के केसी सिंह बाबा की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं।

विज्ञापन


परंपरागत ढंग से कांग्रेस की मानी जाने वाली नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर एनडी तिवारी अभी अखाड़े के बाहर से ताल ठोंक रहे हैं। अखाड़े में कूदे तो परेशानी कांग्रेस की ही बढ़ेगी।

एनडी तिवारी ने जिस बेटे रोहित शेखर को सालों छुपाकर रखा। अब उसे लेकर नैनीताल में रोड शो कर रहे हैं। इस उम्र में बेटे ने उन्हें और ऊर्जावान बना दिया है।

विज्ञापन

कम घुलते-मिलते हैं बाबा

nd tiwari, kc singh baba nainital seat

कांग्रेस उम्मीदवार घोषित होने के बाद भी तिवारी हटे नहीं हैं। हर हाल में चुनाव लड़ेंगे, के सवाल पर तिवारी खामोश हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस एनडी तिवारी मामले में क्या करेगी, इस पर चुप है।

कांग्रेस से वर्तमान सांसद केसी सिंह बाबा भले ही मैदान के खिलाड़ी रहे हों, लेकिन सियासी खेल में रम चुके हैं। लगातार दो बार जीत हासिल करने वाले बाबा तीसरी बार भी तैयार हैं।

टिकट कटवाने वालों ने लंबी दूरी तक पीछा किया लेकिन रेस बाबा ने जीती। बाबा खेल के मैदान और खिलाड़ियों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। हालांकि क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि वे घुलते-मिलते कम हैं।

बाबा हो लेनी होगी एनडी की मदद

nd tiwari, kc singh baba nainital seat

माना जा रहा है कि बाबा इस बार विरोधियों के विकेट गिराकर हैट्रिक तभी बना पाएंगे, जब तिवारी उनकी टीम में आकर फील्डिंग करेंगे।

भाजपा उम्मीदवार भगत सिंह कोश्यारी (भगतदा) की राह बच्ची सिंह रावत (बचदा) ने अब कुछ आसान बना दी है। कोश्यारी पूर्व मुख्यमंत्री हैं और पार्टी में संगठनात्मक क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

हालांकि बतौर मुख्यमंत्री इनके कार्यकाल को अच्छा नहीं माना जाता। नित्यानंद स्वामी को हटाने के बाद करीब चार महीने मुख्यमंत्री रहे कोश्यारी प्रदेश में पार्टी की वापसी नहीं करा पाए थे।

राज्यसभा सदस्य कोश्यारी पहली बार लोकसभा चुनाव में उतरे हैं। नैनीताल से ही टिकट न मिलने से नाराज बचदा अब मान गए हैं, इससे कोश्यारी की मुश्किलें कुछ कम हुई हैं। लेकिन उन्हें पूर्व सांसद बलराज पासी और विधायक अरविंद पांडेय के खुले समर्थन की भी दरकार होगी।

भाजपा इस सीट पर सिर्फ दो बार जीती है। पासी के अलावा इला पंत भी यहां से सांसद रही हैं। विधानसभा की 14 में से 8 सीटें भाजपा के पास हैं।

विज्ञापन

वक्त ही बताएगा क्या होगा फैसला

nd tiwari, kc singh baba nainital seat
आम आदमी पार्टी (आप) ने यहां से ओजस्वी कवि बल्ली सिंह चीमा को मशाल थमाई है। वहीं सपा और बसपा भी मैदान में ताल ठोंक रही हैं।

सपा ने यहां से सरदार अवतार सिंह को उम्मीदवार बनाया है। बसपा ने लईक अहमद को उतारा है। फिलहाल जीत किसे मिलेगी ये तो वक्त ही बताएगा।

पार्टियों के प्रत्याशी
भगत सिंह कोश्यारी भाजपा
केसी सिंह बाबा कांग्रेस
सरदार अवतार सिंह सपा
लईक अहमद बसपा
बल्ली सिंह चीमा आप
कैलाश पांडे भाकपा-माले

संक्षेप में जानें

15 लाख लगभग कुल मतदाता
14 कुल विधानसभा क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed