फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nd tiwari and nainital constituency

'एनडी तिवारी को समर्थन नहीं देगी बसपा'

Sat, 08 Mar 2014 09:52 PM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 08 Mar 2014 09:52 PM IST
विज्ञापन
nd tiwari and nainital constituency

नैनीताल ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी लईक अहमद ने कहा कि उनकी पार्टी पूर्व सीएम एनडी तिवारी को समर्थन नहीं देगी।

विज्ञापन


पढ़ें,जब एनडी तिवारी को पिता ने किया बेदखल
विज्ञापन


पार्टी अकेले अपने दम पर देशभर में सभी 543 संसदीय सीटों पर दावेदारी कर रही है, जिसमें जीत दर्ज कर केंद्र में सरकार भी बनाएगी।

पढ़ें, ...तो एनडी तिवारी लड़ेंगे सपा से चुनाव!
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ निरंतर विकास संपर्क समिति, युवा बेरोजगार संगठन और सर्वदलीय राज्य आंदोलनकारी परिषद की संयुक्त बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मोहन पाठक ने कहा कि तिवारी 20 मार्च को नैनीताल ऊधमसिंहनगर लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे।

तिवारी सपा के टिकट पर लड़ें चुनाव
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे नारायण दत्त तिवारी के लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावनाओं को देखते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें नैनीताल सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश की है।

पढ़ें, संघर्षों का सागर पार कर छुआ अरविंद ने शिखर

सपा जिलाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि नारायण दत्त तिवारी जैसे अनुभवी और बुजुर्ग नेता को सपा से टिकट दिए जाने से पार्टी की लोकप्रियता बढे़गी। इस संबंध में सपा कार्यकर्ताओं की ओर से एक प्रस्ताव पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को भेजा गया।

तिवारी जुड़े तो सपा बनेगी तीसरा विकल्प
बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना था कि वर्तमान में जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनैतिक दलों से परेशान है। यदि एनडी तिवारी जैसे कद्दावर नेता को पार्टी लोकसभा चुनाव में मैदान में उतारती है तो सपा राज्य में तीसरे मजबूत विकल्प के साथ उभर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed