फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Girl Child Day 2024 CM Dhami Honoured 318 meritorious daughters of Uttarakhand

National Girl Child Day 2024: उत्तराखंड की 318 मेधावी बेटियों का सम्मान, सीएम धामी ने दिए स्मार्ट फोन

Wed, 24 Jan 2024 07:46 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 Jan 2024 07:46 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सभी बेटियों की सुरक्षा के लिए सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध है। बेटियों के साथ अन्याय करने वालों के लिए हमारे समाज और उत्तराखंड में कोई जगह नहीं है।

विज्ञापन
National Girl Child Day 2024  CM Dhami Honoured 318 meritorious daughters of Uttarakhand
सीएम धामी ने किया बेटियों का सम्मान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रदेश की 318 मेधावी बेटियों का सम्मान हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं की हर जिले से प्रथम तीन स्थान प्राप्त एवं ब्लॉक स्तर पर प्रथम रहीं बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मार्ट फोन देकर सम्मानित किया। सीएम ने महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के ‘परिवर्तन पोर्टल’ को लाॅन्च किया। उन्होंने कहा, हमारी बेटियां हमारी शान, मान और अभिमान हैं।

विज्ञापन


मेधावी बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश की सभी बेटियों की सुरक्षा के लिए सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध है। बेटियों के साथ अन्याय करने वालों के लिए हमारे समाज और उत्तराखंड में कोई जगह नहीं है। प्रदेश का मुख्य सेवक होने के नाते प्रदेश की किसी भी बेटी का अपमान मेरा अपमान है।
विज्ञापन


महान वीरांगना तीलू रौतेली से प्रारंभ होने वाली हमारे प्रदेश की वीर नारियों की सूची में टिंचरी माई, गौरा देवी, चन्द्रप्रभा ऐतवाल, गंगोत्री गर्ब्याल और बछेंद्री पाल ऐसे अनेक नाम हैं, जिन्होंने हर चुनौती को छोटा साबित करते हुए कुप्रथाओं को तोड़ने और समाज को आत्म सम्मान से जीवन जीने की राह दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकिता भंडारी हत्याकांड: हरीश रावत बोले- अब VIP का नाम सामने है...केस दर्ज कर दोषमुक्त हो सरकार

उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज हमारी बेटियों ने हर क्षेत्र में अपना एक अलग मुकाम बनाया है और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा, मंत्री रेखा आर्या बुआ और वह मामा के रूप में हमेशा प्रदेश की बेटियों के साथ हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने बालिका निकेतन देहरादून की बालिकाओं को चंद्रयान की अनुकृति भेंट की।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने पुरस्कार प्राप्त करने वाली सभी बालिकाओं को शुभकामना देते हुए कहा, आज बालिकाओं के प्रति लोगों का दृष्टिकोण बदल रहा है। बेटियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं। उन्हें आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हर क्षेत्र में बेटियां नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।

बालिकाओं को डिजिटल और आधुनिक युग से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ने उन्हें स्मार्ट फोन दिए हैं। जो उनकी शिक्षा व ज्ञानवर्धन में सहायक होंगे। मंत्री ने कहा, शिक्षा ही वह हथियार है जिसके माध्यम से बालिकाएं आगे चलकर समाज व देश का नेतृत्व करेंगी, सशक्त, आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनेंगी। कार्यक्रम में सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास के सचिव हरिचंद्र सेमवाल, निदेशक प्रशांत आर्य, मुख्य परिवीक्षा अधिकारी मोहित चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed